Site icon Yashbharat.com

दगाबाज रे : बड़ी से की सगाई छोटी को भगा ले गया जीजा

chiting girl with boy

chiting girl with boy

दगाबाज रे : बड़ी से की सगाई छोटी को भगा ले गया जीजा। मां ने बताया कि दामाद मोबाइल पर बेटियों से बातचीत करने लगा। उसकी 15 वर्षीय छोटी पुत्री शांतिनगर रोड स्थित एक इंटर कॉलेज में छात्रा है। उसकी पुत्री 18 नवंबर की सुबह कॉलेज जाने को घर से निकली थी। इसके बाद से लापता हो गई।

यूपी के फतेहपुर में एक बड़ा ही हैरान करने वाली घटना घटी है। दरअसल यहां बड़ी से सगाई के बाद नाबालिग छोटी बहन को होने वाला बहनोई लेकर फरार हो गया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर किशोरी की बरामदगी के प्रयास में जुटी है। आरोपी पक्ष के लोग भी घर से गायब हैं।

 

सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी बड़ी पुत्री की शादी आबूनगर नई बस्ती निवासी जयविजय के साथ तय हुई थी। एक माह पहले वरीक्षा और सगाई की रश्म हुई। इस दौरान होने वाले दामाद के नाते जयविजय का घर आना-जाना हो गया।

मां ने बताया कि दामाद मोबाइल पर बेटियों से बातचीत करने लगा। उसकी 15 वर्षीय छोटी पुत्री शांतिनगर रोड स्थित एक इंटर कॉलेज में छात्रा है। उसकी पुत्री 18 नवंबर की सुबह कॉलेज जाने को घर से निकली थी। इसके बाद से लापता हो गई।

स्कूल समेत अन्य जगहों पर खोजबीन की गई। कोई पता नहीं लगा। जयविजय भी लापता हो गया। उसका मोबाइल नंबर बंद बताने लगा। शक होने पर जयविजय के परिवार वालों से बातचीत की गई। इसके बाद पता लगा कि छोटी बेटी को जयविजय बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया है। उसके साथ अनहोनी भी कर सकता है। कोतवाल एसबी सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Exit mobile version