Latestराष्ट्रीय

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ने कहा, मोदी दोबारा बनेंगे प्रधानमंत्री

नेशनल डेस्क: दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जू-इन चार दिवसीय भारत यात्रा पर आए हैं। इस दौरान दोनों देशों ने आर्थिक एवं कारोबारी रिश्तों को नई ऊंचाई तक ले जाने का प्रयास किया गया। इसी बीच मून ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर जो भविष्यवाणी की है उससे राजनीति गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई। दरअसल राष्ट्रपति मून ने नरेंद्र मोदी के साथ संयुक्त घोषणा के दौरान कहा कि वह 2020 में प्रधानमंत्री की कोरिया यात्रा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि हम विभिन्न बहुपक्षीय सम्मेलनों में अपनी घनिष्ठ बातचीत जारी रखेंगे।
South koria

Pm mod i
अमेरिका के सबसे बड़े अखबार न्यूयार्क टाइम्स ने कुछ दिन पहले छापा था कि मोदी 2019 के लोकसभा चुनावों में फिर से जीत हासिल करेंगे। जार्ज वाशिंगटन यूनिवर्सिटी के अंतर्राष्ट्रीय मामलों के विशेषज्ञ एवं प्रोफेसर एडम जीगफेल्ड ने कहा था कि राज्यों के चुनावों से लोकसभा चुनावों का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता, लेकिन जो प्रचंड जीत मोदी ने हासिल की है, उससे तय है कि मोदी 2014 की तरह ही 2019 में दोबारा जीत हासिल करके फिर प्रधानमंत्री बनेंगे।
Pm modi

Leave a Reply

Back to top button