FEATUREDमध्यप्रदेश

थाने में एसआई दबवा रहे थे पैर, वायरल हुआ वीडियो तो पहुंच गए लाइन

si video 28 01 2018 m

टीकमगढ़। जिले के ओरछा थाना में पदस्थ एसआई ने रिपोर्ट दर्ज कराने आए एक फरियादी से अपने पैर दबवाए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसकी शिकायत एसपी तक पहुंच गई। एसपी ने तत्काल मामला संज्ञान में लिया और एसआई को लाइन अटैच कर दिया है।

ओरछा थाने में शनिवार को एसआई लीलाधर तिवारी बैठे थे, जहां रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए एक फरियादी उनके पास आया तो एसआई ने तत्काल फरियादी से अपने पैर दबवाने की बात कही। एसआई ने कहा कि पहले मेरे पैर दबाओ तब तुम्हारी रिपोर्ट लिखी जाएगी। जिसके बाद फरियादी ने एसआई के पैर दबाना शुरू कर दिए। इसका किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

Leave a Reply

Back to top button