Latestअंतराष्ट्रीय

थाईलैंड की गुफा में फंसे बच्चों को बाहर निकालने में लगी थी भारतीय टीम

नई दिल्ली। थाईलैंड की गुफा में फंसे फुटबॉल टीम के 12 बच्चों और उनके कोच को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। मगर, इस काम में लगी भारतीय टीम की उपलब्धि भी कम नहीं है। भारत के इस योगदान की सराहना भारत में थाईलैंड के राजदूत ने मिशन पूरा होने के बाद की।thailand cave indian 11 07 2018

बताते चलें कि 23 जून को भारी बारिश की वजह से पानी भर जाने की वजह से 12 बच्चे और उनके कोच गुफा में फंस गए थे। गुफा से पानी निकालने के लिए पुणे के हेडक्वार्ट्स की फर्म ने बच्चों के बचाव अभियान के लिए टेक्निकल सपोर्ट दिया था।

भारतीय दूतावास ने थाईलैंड के अधिकारियों से कहा था कि वे किर्लोस्कर ब्रदर्स लिमिटेड की विशेषज्ञता का उपयोग गुफा से पानी को निकालने में कर सकते हैं। इसके बाद कंपनी ने भारत के कार्यालय से एक टीम को थाईलैंड भेजा था। वे पांच जुलाई को मौके पर पहुंच गए थे और उन्होंने गुफा से पानी निकालने के लिए अपनी तकनीकी जानकारी और सुझाव दिए।

Leave a Reply

Back to top button