Site icon Yashbharat.com

त्योहारों में ट्रेन टिकट हो सकता है महंगा…

voter verification paper audit trail VVPAT EVM

अहमदाबाद ।  रेलवे बोर्ड डायनामिक -प्राइसिंग के तहत विशेष अवसरों पर टिकिट के दाम बढ़ाने पर विचार कर रहा है। रेलवे बोर्ड दिवाली, दुर्गा पूजा जैसे त्योहारों के दौरान प्रीमियम शुल्क वसूल सकता है. त्यौहारों पर जेब पर पड़ने वाले अतिरिक्त शुल्क के अलावा उसे कम करने के लिए, ऑफ सीजन में छूट देने के प्रस्ताव पर भी विचार किया जा रहा है।

 

रेल मंत्री पीयूष गोयल के साथ ही रेलवे बोर्ड ने पिछले सप्ताह वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई बैठक में, एयरलाइंस के प्रतिस्पर्धी किराये की तर्ज पर फ्लैक्सिबल डायनामिक -प्राइसिंग की जरूरत के बारे में बताया था. रेल मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि “प्रीमियम और छूट से संबंधित डायनामिक -प्राइसिंग के फाइनल ब्ल्यू प्रिंट को 31 दिंसबर तक अंतिम रूप देने की उम्मीद है।

 

डायनामिक प्राइसिंग लागू करने के लिए तीन रेलवे जोन, पूर्वी, पश्चिमी और पश्चिम मध्य ने प्रेजेंटेशन तैयार की है।

 

इन जोनों का सुझाव है कि रात 12 से सुबह 4 बजे और दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे पहुँचने पर टिकिट में छूट की पेशकश की जा सकती है। इसके अतिरिक्त, जोनों ने पहले चरण के साथ ही सीटें खाली रहने के अंतिम चरण में 10-30 फीसदी छूट का सुझाव दिया है।  साथ ही अलग-अलग ज़ोन ने भी व्यस्त दिनों और त्यौहार के सीजन में 10-20 फीसदी प्रीमियम शुल्क का प्रस्ताव दिया है।  साथ ही समान रूट पर हाई स्पीड ट्रेनों को चुनने पर यात्रियों को अधिक भुगतान करने का प्रस्ताव है।

Exit mobile version