FEATURED

तो वीडियो कॉल कर दिया तलाक, थाने पर भी नहीं हुई सुनवाई

दहेज के लिए ससुराल वाले कर रहे थे प्रताड़ित
महिला का कहना है कि उनकी बेटी की शादी चार नवंबर 2017 को मोईन अंसारी के साथ हुई थी। शादी के बाद उसके पति के साथ ही ससुर कुर्बान अंसारी, सौतेली सास सालेहा खातून, देवर मो. मोकिम और जफर अंसारी मिलकर दहेज की मांग करने लगे।

उनका कहना है कि दहेज की मांग करने पर 1.15 लाख रुपये नकद के अलावा सोने और चांदी के आभूषण बेटी के ससुराल वालों को दिये। इसके अलावा अन्य सामान भी दिये। इसके बाद भी वे सामान की मांग करते रहे, जिसे पूरा करना उनके लिए मुश्किल था।

महिला का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वाले उनकी बेटी के साथ मारपीट करने लगे । फिर वह अपनी बेटी को लेकर मायके आ गयी। उसके बाद उसके पति ने वीडियो कॉल कर उनकी बेटी को तीन बार तलाक कह दिया और बोला उसके साथ उसका कोई रिश्ता नहीं है। वीडियो कॉल पर तीन तलाक दिये जाने के बाद वह और उनकी बेटी परेशान हो गयी। शिकायत लेकर वह कई बार थाने पर गयी पर पुलिस ने उनकी बात नहीं सुनी।

Back to top button