राष्ट्रीय

तुगलकी फरमान, दफ्तर में जींस और टी-शर्ट पहनकर न आएं कर्मचारी

नेशनल डेस्‍क। श्रम आयुक्त की ओर से जारी आदेश में सरकारी कार्यालय में कर्मचारी और अधिकारी वर्ग को जींस और टी-शर्ट पहनकर आने पर एतराज जताते हुए पेंट-शर्ट ही पहनकर आने की बात कही गई है.

jeans at office
राजस्थान सरकार के श्रम विभाग की ओर से जारी एक फरमान के अनुसार अब सरकारी दफ्तरों में कर्मचारी और अधिकारियों का जींस और टी-शर्ट पहनना अशोभनीय और गरिमा के विपरीत है. विभाग के आयुक्त की ओर से जारी इस आदेश में साफ हिदायत दी गई है कि काई भी कर्मचारी-अधिकारी कार्यालय में जींस, टी-शर्ट और अन्य अशिष्ट कपड़े पहन कर न आएं. श्रम आयुक्त गिरिराज सिंह कुशवाहा की ओर से यह आदेश 21 जून को जारी किया गया है जोजो मंगलवार को सामने आया है.

इस आदेश को लेकर सरकारी कर्मचारियों में चर्चाओं का बाजार गर्म है. कुछ लोग इसे तुगलकी फरमान बता रहे हैं. जयपुर श्रम आयुक्त के इस फरमान के अनुसार अधिकारी और कर्मचारी कार्यालय में जींस और टी-शर्ट पहन कर न आए. शिष्ट पोशाक यानी पेंट एवं शर्ट पहन कर ही कार्यालय आए. अशिष्ट कपड़ों के साथ कार्यालय में प्रवेश न करें. इसके पीछे कार्यालय की गरिमा का हवाला दिया गया है.

राजस्थान के श्रम विभाग की ओर से जींस पर एतराज वाला आदेश

govt office

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply