jabalpurLatest

तीसरे सितारे के साथ बढ़ गई जिम्मेदारी एसपी बहुगुणा ने कहा-नई चुनौतियों का करें ईमानदारी से निर्वहन

जबलपुर, यशभारत। लंबे अर्से से पदोन्नति का इंतजार कर रहे उप निरीक्षकों को मप्र शासन द्धारा दी गई पदोन्नति की सौगात ने उनके चेहरों में मुस्कान ला दी। पुलिस कंट्रोल रूम में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने जिले में पदस्थ उपनिरीक्षक से कार्यवाहक निरीक्षक बने करीब 50 उपनिरीक्षको के कंधों पर तीसरा सितारा लगाया, जिससे उनके चेहरे चमक उठे।

इस अवसर पर एसपी श्री बहुगुणा ने कहा कि नई एसपी श्री बहुगुणा ने कहा है, जिससे आपकी जवाबदेही बढ़ गई है। उन्होने कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है कि अब पूर्व की भांति नई जवाबदेही का भी पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे।

एसपी श्री बहुगुणा ने सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आप सभी को पूरी सजगता व संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा। वर्तमान समय में यदि आप संवेदनशील रहकर कोई भी कार्य करेंगे तोआपकों कहीं भी पुलिसिंग में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी। इस अवसर पर एएसपी शिवेन्द्र सिंह बघेल सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

Back to top button