Monday, April 27, 2026
Latest:
मध्यप्रदेश

तीन मंजिला जूते के शोरूम में भीषण आग

इंदौर,Indore News। संविद नगर में शनिवार सुबह जूतों के शोरूम जूता जंक्शन में आग लगने से हड़कंप मच गया। शोरूम पूरा भरा हुआ था। प्लास्टिक और कपड़े के जूते होने से आग बेकाबू हो गई और पूरा क्षेत्र धुएं के गुब्बार से ढंक गया। फायरकर्मियों ने मुश्किल से काबू पाया। आग में करीब 60 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। दमकलकर्मियों के मुताबिक घटना कनाड़िया रोड़ स्थित संविद नगर में सुबह करीब आठ बजे की है। शोरूम पवन हरियाणवी नामक व्यक्ति का है। रहवासी महेंद्र जैन ने फायर कंट्रोल रूम को कॉल कर आग की सूचना दी थी। हरियाणवी ने पुलिस को बताया कि कुछ लोग सुबह हाथ सेंकने के लिए अलाव जलाकर बैठे थे। बताया जाता है वो आग जलती छोड़ कर चले गए और चिंगारी उड़ कर शोरूम में चली गई। उन्होंने कुछ समय पूर्व ही नया स्टॉक भरा था।

जूते-चप्पल भरे होने के कारण क्षेत्र में धुआं फैल गया था। तीन मंजिला शोरूम होने से दमकलकर्मियों को आग बुझाने में मशक्कत करना पड़ रही थी। बेकाबू आग से घबराए रहवासियों ने घरों का सामान खाली करना शुरू कर दिया। हालांकि दस बजे आग पर कुछ हद तक काबू पा लिया।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम