तीन तलाक-मोदी सरकार का बड़ा फैसला, अध्यादेश को दी मंजूरी

court

नई दिलली। मोदी सरकार ने मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से आजादी दिलाने की ठान ली है। मोदी कैबिनेट ने बुधवार को तीन तलाक पर अध्यादेश को मंजूरी दे दी है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद अब इसपर राष्ट्रपति की मुहर लगना बाकी है जिसके बाद यह लागू हो जाएगा।

muslim women send rakhi to modi and yogi 1

दरअसल, तीन तलाक विधेयक लोकसभा से पारित हो चुका है, लेकिन राज्यसभा में लंबित है। इसलिए सरकार ने अध्यादेश को मंजूरी दे दी। माना जा रहा है कि अध्यादेश में वही प्रावधान होंगे जो कि प्रस्तावित कानून और लोकसभा से पास हो चुके विधेयक में हैं। यानी तीन तलाक गैर जमानती अपराध होगा और उसमें दोषी को तीन साल तक के कारावास की सजा हो सकेगी। अपराध गैर जमानती और संज्ञेय होगा।

muslim women
इसके अलावा तीन तलाक से पीड़ित महिला मजिस्ट्रेट की अदालत में गुजारा-भत्ता और नाबालिग बच्चों की कस्टडी की मांग कर सकती है। गौरतलब है कि राज्यसभा में कांग्रेस और विपक्षी दलों के यू टर्न लेने से बिल अधर में अटक हुआ है। शीतकालीन सत्र में बिल पास नहीं हो सका था। ऐसे में मोदी सरकार ने मास्टरस्ट्रोक चला है।

इसे भी पढ़ें-  विश्व हिंदू परिषद का हित चिंतक अभियान शुरू, 6 दिसंबर तक चलेगा 15 दिवसीय महाअभियान,घर-घर संपर्क कर हिंदू समाज के हर वर्ग को संगठन से जोड़ने का लक्ष्य, 20 रुपये की सहयोग राशि देकर बन सकेंगे हित चिंतक

Leave a Reply

हमारे आदर्श
हमारे आदर्श हमारे आदर्श