Latestराष्ट्रीय

तिरंगे को सलामी देते वक्त गिर पड़े Congress नेता, हार्टअटैक से मौत

रांची। भारत आज अपना 75वा स्वतंत्रता (75th Independence) बड़े उत्साह के साथ मना रहा है। इस दौरान हर एक हिंदुस्तानी (Indian) के अंदर जोश और देशप्रेम देखा जा रहा है। हालांकि इसी के बीच कांग्रेस पार्टी (Congress Party) के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। दरअसल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगे को सलामी देते वक्त कांग्रेस नेता की मौत हो गई है। वहीं कांग्रेस नेता की मौत के साथ ही पार्टी में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

मला धनबाद (Dhanbad) जिले का है। जहां के चिरकुंडा शहीद चौक पर स्वतंत्र दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुए नगर मंडल अध्यक्ष अनवर हुसैन (anwar hussain) झंडारोहण के बाद तिरंगे को सलामी दे रहे थे। तभी वह जमीन पर गिर पड़े। तत्काल में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने हृदयाघात से उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ज्ञात हो कि अनवर हुसैन पुराने कांग्रेसी कार्यकर्ता थे। इसके अलावा धनबाद में उन्हें जनता का नेता कहा जाता था। वही अनवर हुसैन की मौत के बाद कांग्रेसी कुनबे में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। साथ ही कांग्रेस नेता ने हुसैन की मौत को शहादत करार दिया।

Back to top button