Site icon Yashbharat.com

तिनके का सहारा ढूंढ रही डूबती कांग्रेस, मुख्यमंत्री ने लगाए आरोप

raman singh

रायपुर। कांग्रेस डूब रही है इसलिए उसे तिनके के सहारे की तलाश है फिर भी कोई राजनीतिक दल साथ मिलकर चुनाव लड़ने को तैयार नहीं है। बसपा ने भी दो टूक कह दिया है कि वह कांग्रेस के साथ मिलकर नहीं लड़ेगी। ये बातें मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से चर्चा में कही।

उन्होंने कहा कि देश में भाजपा की लहर है और 14 वर्षों में प्रदेश का चहुमुखी विकास हुआ है। 2022 तक प्रदेश के सभी भवन विहीन व कच्चे मकान में रह रहे लोगों को प्रधानमंत्री आवास का लाभ मिल जाएगा। डीजल और पेट्रोल के दामोंं में वृद्धि नियंत्रित करने केरल की तर्ज पर वेट व सेस घटाने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि केन्द्र इस विषय पर गंभीर है।

भू अधिग्रहण का मुआवजा किसानों को नहीं मिलने के संबंध में उन्होंने कहा कि कलेक्टर को निर्देश दिया गया है कि सभी तरह के भूमि अर्जन के मामले का शीघ्र निराकरण करें। मनरेगा का भुगतान समय पर नहीं होेने के कारण इससे मजदूरों का मोह भंग होेने और पलायन बढ़ने के संबंध में उन्होंने कहा कि मनरेगा मांग आधारित योजना है। जो काम मांगते हैं उन्हें काम मिलता है। मजदूरों के कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित है।

नहीं होगी शिक्षाकर्मियों की भर्ती

वर्ष 2011 में टेट परीक्षा में 70 हजार उम्मीदवारों के उत्तीर्ण होेने और 2018 में टेट की अवधि समाप्त हो जाने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी स्कूलों में शिक्षक पर्याप्त है। अभी भर्ती की आवश्यकता नहीं है जो नये स्कूल खुलेंगे उनके लिए भर्ती की जाएगी।

Exit mobile version