ताश के पत्तों के शौकीनों को गोवा आना जाना फ्री, बशर्ते कसीनो में खेलना पड़ेगा जुआ
जबलपुर। एसटीएफ द्वारा जप्त किए गए 35 लाख रुपए के मामले में रोज नए राज खुल रहे हैं जो चौंका रहे हैं। एसटीएफ के सूत्रों के अनुसार नगर के पुराने सेठों से लेकर नव धनाढ़्य तक सैर सपाटे के लिए मशहूर तटीय राज्य गोवा जा रहे हैं।
पुराने सेठों से लेकर नव धनाढ्य तक जा रहे इस तटीय प्रदेश की सैर करने
सूत्र बताते हैं कि इनमें से कई तो ताश के पत्तों के शौकीन हैं। जिनके लिए गोवा तक आना जाना रहना फ्री है। कतिपय जुआरी जो यहां कसीनो चला रहे हैं। उनकी शर्त यह रहती है कि सब कुछ फ्री रहेगा पर आपको हर हाल में कसीनो में जुआ खेलना पड़ेगा।

