तानाशाही, मनमानी के विरोध में बीईओ को सौंपा ज्ञापन
कटनी। कटनी विकासखण्ड में जितने डी.डी.ओ. है उतने तरह का अध्यापक संवर्ग का छठवां वेतनमान का निर्धारण किया जा रहा है मगर इन सबसे दो कदम आगे वेंकट वार्ड, सिविल लाइन, कन्हवारा संकुलों में न तो अपने अधिकारियों के दिशा निर्देशों का पालन हो रहा है न ही विभाग के नियम लागू हो रहा है। आलम यह है कि इन संकुलों में वेतन काटना ही अपना कर्श्रव्य मान लिया है न कोई गणना, न कोई विवेचना व मनमानी पूर्वक रवैये से त्रस्त होकर आज राज्य कर्मचारी संघ, शिक्षक कांग्रेस, आजाद अध्यापक संघ, शिक्षक संघ, राज्य अध्यापक संघ ने संयुक्त रूप से विकासखण्ड शिक्षाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर ऐसे कृत्य करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की व शीघ्र कटे वेतन व समस्त प्रकार के एरियर्स का भुगतान करने की मांग की। विकासखण्ड शिक्षाधिकारी ने आश्वस्त किया है कि दि. 18/11/2017 को विकासखण्ड कटनी के समस्त डी.डी.ओ. व उनके लेखापाल (लिपिक) व संघ के प्रतिनिधियों की बैठक कर समस्या का निराकरण किया जायेगा। ज्ञापन में रामानुराग त्रिपाठी, नवनीत चतुर्वेदी, रमाशंकर तिवारी, संजय मिश्रा, जे. पी. हल्दकार, फहीम खान, राजेश चौबे, एकता चतुर्वेदी, लक्ष्मी बिचपुरिया, मीरा सिंह, दीपिका जैन, निशा चतुर्वेदी, त्रिभुवन चौबे, गजेन्द्र पटेल, सूरज बाल्मीक, डॉ. डी. आर. वर्मा, विनय मोहन दुबे, भगवान दास चौधरी आदि सैकड़ों अध्यापकों, शिक्षकों की उपस्थिति रही।

