नई दिल्ली। मंगलवार रात सोशल मीडिया पर उस हड़कंप मच गया जब भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद तरुण विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ ट्वीट किए। यही नहीं उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के पक्ष में भी ट्वीट किए। मामला सामने आने के बाद सभी ट्वीट्स डिलीट कर दिये गये। विजय ने अकाउंट हैक होने का दावा किया और सफाई दी कि वह एवं उनका परिवार श्री मोदी एवं भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के लिए प्राण न्यौछावर कर देेंगे।
विजय ने अपने ट्वीट में उनके प्रति विश्वास प्रकट करने वाले और गलत ट्वीटों पर विश्वास नहीं करने के लिए अपने शुभचिंतकों को धन्यवाद दिया। उन्होंने सफाई दी कि उनके हैंडल से गलत ट्वीट तब हुए जब वह मकान बदल रहे थे। उनके पासवर्ड का दुरुपयोग किया गया और वह इसके लिए पुलिस में शिकायत दर्ज करा रहे हैं। उन्होंने पासवर्ड बदलने की भी जानकारी दी। एक टेलीविजन चैनल की रिपोर्ट के अनुसार विजय ने कहा कि हम प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा अध्यक्ष शाह के लिए ही जीएंगे और मरेंगे। वे हम जैसे छोटे कार्यकर्ताओं के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी हैं। मैं और मेरा परिवार भाजपा के लिए दिन रात काम करेगा। मेरा परिवार भाजपा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर देगा। यह 2019 के पहले की साजिश है। कृपया मुझे भाजपा विरोधी तत्वों से बचाइये।
इससे पहले विजय के ट्विटर हैंडल से पीएम मोदी के खिलाफ और कांग्रेस अध्यक्ष के पक्ष में लगातार कई ट्वीट किए गए। हालांकि, बाद में उन्होंने अपने ये ट्वीट मिटा दिए। सबसे पहले राहुल गांधी की कैलाश मानसरोवर यात्रा के पक्ष में ट्वीट किया गया जिसमें लिखा गया कि जो लोग कैलाश यात्रा का मजाक उड़ा रहे हैं, ऐसा एक ङ्क्षहदू को नहीं करना चाहिए। ये जो भी है राहुल और शिव के बीच में है, शिव से बड़ा कुछ भी नहीं है। मैं खुद तीन बार कैलाश जा चुका हूं।
इसके बाद दूसरा ट्वीट प्रधानमंत्री को लेकर आया जिसमें कहा गया कि हैलो, तुम इसलिए वहां पर नहीं हो क्योंकि तुम लोकप्रिय हो। तुम इसलिए वहां हो, क्योंकि लोग तुम्हारे पीछे हैं। अपने घमंड को दूर करो, हे भगवान, तुम्हें ऐसा लगता है कि तुम लोकप्रिय हो। इन ट्वीटस के बाद विजय को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाने लगा जिसके बाद उन्होंने ट्वीट किया, वह अभी मॉर्निंग वॉक पर हैं, जो व्यक्ति उनका ट्विटर अकाउंट हैंडल करता था, उसे उन्होंने हटा दिया है।
विजय के इन ट्वीटस के बाद कांग्रेस नेताओं ने भी उनपर टिप्पणियां कीं। कांग्रेस के संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया कि तरुण विजय जी, हौसला अपना बुलंद कर लीजिये, निर्भय होकर सच्चाई के साथ चलीये, राहुल गांधी जी की कैलाश यात्रा के लिए आपने जो कुछ लिखा, अपने हुक्मरानों के डर से उसे मिटाइये नहीं, सत्यम, शिवम सुंदरम, सत्य ही शिव है। महादेव आपको सत्य का रास्ता दिखाते रहेंगे व असत्य का नाश होगा। कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने भी लिखा कि अगर आप राहुल गांधी का समर्थन करोगे, तो ऐसा ही होगा। बता दें कि विजय लेखक और पत्रकार भी हैं। वह 2010 से 2016 तक उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद थे। वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखबार पाञ्चजन्य के एडिटर भी रह चुके हैं।
-
सामुद्रिक शास्त्र: होंठों की बनावट से जानें व्यक्ति का स्वभाव, जानें आपके होंठ क्या कहते हैं आपके बारे में -
महाराष्ट्र को भारतीय रेलवे की बड़ी सौगात: मुकुटबन-गढ़चंदूर के बीच 38 किमी नई रेल लाइन को ₹493 करोड़ की मंजूरी -
NGT सम्मेलन में बोले PM मोदी: “प्रकृति संरक्षण भारत की परंपरा, विकसित देशों की तुलना में हमारा प्रति व्यक्ति कार्बन उत्सर्जन 6 गुना कम” -
शिकारियों की खैर नहीं: कर्नाटक के जंगलों में उतरेगी ‘बेल्जियम शेफर्ड’ की ब्रिगेड, 5 टाइगर रिजर्व में संभालेंगी मोर्चा -
UNSC में महाशक्तियों की भिड़ंत: रूस और चीन ने अमेरिकी प्रस्ताव पर लगाया डबल वीटो; ईरान पाबंदियों की निगरानी करने वाला UN पैनल ठप -
अरब सागर में भिड़े भारत-पाक युद्धपोत: पाकिस्तान का PNS हुनैइन हुआ क्षतिग्रस्त, भारत का कोलकाता क्लास शिप सुरक्षित -
टाटा ग्रुप में बड़ा फैसला: एन. चंद्रशेखरन फिर बने टाटा संस के चेयरमैन, अगले 5 सालों के लिए मिली कमान -
मौत के 6 साल बाद कागजों में भी खत्म हुआ कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे, हाईकोर्ट के दखल पर जारी हुआ डेथ सर्टिफिकेट -
कर्नाटक में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: 50 लाख की रिश्वत लेते धारवाड़ का तहसीलदार रंगे हाथों गिरफ्तार -
PM मोदी ने नई दिल्ली के यशोभूमि में ‘सेमीकॉन इंडिया 2026’ का किया उद्घाटन; सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 का हुआ आगाज -
30 से 40 की उम्र में महिलाओं के लिए खतरनाक है ‘साइलेंट किलर’ हाई बीपी: एक्सपर्ट से जानें धमनियों के सख्त होने का कारण और बचाव -
3 साल बाद भारत लौटी IPL ऑक्शन की मेजबानी: दिसंबर 2026 में देश में लगेगा खिलाड़ियों पर दांव, 2028 मेगा ऑक्शन फिर विदेश में -
ओडिशा के मयूरभंज में संदिग्ध कोड वाला कबूतर मिलने से सनसनी: पैर की रिंग पर लिखा ‘BAN-2026’, पुलिस और वन विभाग जांच में जुटे -
EPF Wage Limit Revised: नौकरीपेशा वर्ग को मोदी सरकार का तोहफा, ₹25000 हुई पीएफ की सैलरी लिमिट; 51 लाख कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले -
अरब सागर में भारत-पाक नौसेना जहाजों की टक्कर: रक्षा मंत्रालय ने जताई सख्त आपत्ति, पाक राजनयिक तलब -
शेयर बाजार में हाहाकार: 330 मिनट में स्वाहा हुए ₹9 लाख करोड़, सेंसेक्स 1200+ अंक टूटा; ये हैं तबाही के 5 मुख्य कारण -
रेलवे अर्बन बैंक बिलासपुर में बंपर भर्ती: ग्रुप सी के 35 पदों पर प्रक्रिया शुरू; शेयरधारकों और स्टाफ आश्रितों को मौका -
चीन-पाक चुनौतियों के बीच भारतीय सेना का बड़ा आधुनिकीकरण: AI, ड्रोन तकनीक और आत्मनिर्भरता पर फोकस; देखें मुख्य बिंदु -
त्योहारी सीजन में रेलवे का बड़ा तोहफा: अजमेर-रांची के बीच चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन; कटनी मुड़वारा, सागर और दमोह में होगा स्टॉपेज -
‘मुंबई में घर खरीदना सपना’: TV एक्ट्रेस आंचल खुराना ने दिखाया अपने ₹70 हजार किराए का 1 BHK फ्लैट, खिड़की से दिखती हैं झुग्गियां
