Latest

तमिलनाडु में बड़ा हादसा: 55 यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, आठ लोगों की मौत की खबर; बचाव कार्य जारी

तमिलनाडु में बड़ा हादसा: 55 यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, आठ लोगों की मौत की खबर; बचाव कार्य जारी तमिलनाडु के कन्नूर में भीषण हादसा सामने आया है। यहां एक यात्री बस खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि जब बस दुर्घटनाग्रस्त हुई उस समय उसमें 55 यात्री सवार थे।

तमिलनाडु के कन्नूर में भीषण हादसा हुआ है। यहां एक यात्री बस खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि जब बस दुर्घटनाग्रस्त हुई उस समय उसमें 55 यात्री सवार थे। इसमें से आठ लोगों की मौत हो गई। जबकि 35 लोग घायल हो गए।

 

जानकारी के मुताबिक, घटना कुन्नूर के निकट मारापालम के पास हुई है। बस ऊटी से मेट्टुपलायम जा रही थी। घायलों को इलाज के लिए कुन्नूर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कोयंबटूर जोन के डीआईजी सरवण सुंदर ने पुष्टि की कि आठ लोगों की मौत हो गई है, जबकि कुछ गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्होंने बताया कि मृतकों में चार महिलाएं और एक नाबालिग भी शामिल है। उन्होंने बताया कि मृतक तेनकासी जिले के कदयम के रहने वाले थे और घटना के समय वे अपने घर लौट रहे थे। आगे की जांच जारी है।

मुख्यमंत्री ने की आर्थिक मदद की घोषणा
मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने लोगों की मौत पर दुख जताया और मृतकों के परिजनों को नकद राहत देने की घोषणा की। दुर्घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री स्टालिन ने पीड़ितों के परिजनों के प्रति अपनी सहानुभूति जताई। उन्होंने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

एक बयान में, उन्होंने कहा कि मामूली रूप से घायल लोगों को 50,000 रुपये प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने घायलों के लिए विशेष उपचार का निर्देश दिया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने पर्यटन मंत्री के रामचंद्रन को बचाव एवं राहत कार्य की निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी है। इस बीच, जिला प्रशासन ने दुर्घटना की सूचना के संबंध में एक फोन लाइन -1077 स्थापित की है। सूचना 0423-2450034 पर भी उपलब्ध होगी।

Back to top button