Latest

तमिलनाडु के राज्‍यपाल बनवारी लाल पुरोहित भी कोरोना पॉजिटिव, होम आइसोलेशन में रहने की सलाह

Governor tests positive तमिलनाडु के राज्‍यपाल बनवारी लाल पुरोहित भी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। डॉक्टरों ने उन्हें घर पर ही आइसोलेशन में रहने सलाह दी है।
नई दिल्‍ली। तमिलनाडु के राज्‍यपाल बनवारी लाल पुरोहित (Banwarilal Purohit) भी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। डॉक्टरों ने उन्हें घर में अलग रहने की सलाह दी है। घर पर ही डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य की निगरानी करेगी। चेन्नई के कावेरी अस्पताल (Kauvery Hospital) ने रविवार को यह जानकारी दी। रविवार सुबह ही उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। इस दौरान उनकी कोरोना जांच की गई और बाद में उनमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई।

80 वर्षीय पुरोहित बीते 29 जुलाई को तब आइसोलेशन में चले गए थे जब राजभवन के तीन कर्मचारियों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। चेन्नई के कावेरी अस्‍पताल (Kauvery Hospital) के कार्यकारी निदेशक डॉ. अरविंद सेल्‍वराज (Dr Aravindan Selvaraj) ने जारी बुलेटिन में बताया कि पुरोहित एसिम्‍टोमैटिक हैं और उनकी हालत स्थिर है। उनमें कोरोना के मामूली लक्षण पाए गए हैं। पूर्व में राजभवन में तैनात 84 सुरक्षा जवान कोरोना से संक्रमित पाए जा चुके हैं। हालांकि पुरोहित इनमें से किसी सरकारी कर्मचारी के संपर्क में नहीं आए थे।आज ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की भी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बीते दिनों मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। उत्‍तर प्रदेश की प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमलरानी वरुण का संक्रमण के चलते निधन हो गया है। उन्‍हें लखनऊ के संजय गांधी पीजीआइ में भर्ती कराया गया था। वहीं 22 दिन तक मुंबई के नानावटी अस्‍पताल में भर्ती अमिताभ बच्चन को डिस्‍चार्ज कर दिया गया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम