Saturday, May 16, 2026
Latest:
मध्यप्रदेश

तबादलों का दौर जारी, केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार के नजदीकी रिश्तेदार को हटाया

भोपाल: चुनाव के मद्देनजर उच्च पद पर पदस्थापित नेताओं के नजदीकी रिश्तेदारों की तबादली का सिलसिला शुरु हो चुका है। इसी क्रम में आयोग ने सिवनी के पुलिस अधीक्षक और नरसिंहपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को शुक्रवार को हटवा दिया।

विवेकराज सिंह जो सिवनी के पुलिस अधीक्षक हैं, केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार और नरसिंहपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग के नजदीकी रिश्तेदार हैं। दोनों को प्रदेश कांग्रेस की शिकायत पर पद से हटाया गया है। नए पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार गृह विभाग सिवनी द्वारा बनाए गए हैं। ललित पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक थे। नरसिंहपुर का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह राजपूत को बनाया गया है।

 

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply