Monday, April 6, 2026
Latest:
राष्ट्रीय

तत्काल टिकट पर पाएं 100 फीसद रिफंड, ऐसे मिलेगा पूरा पैसा

रेल डेसक्‍ । भारतीय रेल अपने रेलयात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर लाई है। अब रेलयात्री तत्काल टिकट पर भी सौ फीसद रिफंड पा सकते हैं। हालांकि, रेलवे ने इसके लिए कुछ शर्तें तय की हैं।

रेलवे के नए नियम के मुताबिक, रेलवे ने पांच शर्तों पर तत्काल टिकट पर सौ फीसद रिफंड देने की व्यवस्था शुरू की है। इसके तहत काउंटर और ई-टिकट दोनों पर रिफंड मिलेगा।

ये हैं वो पांच शर्तें जिनपर मिलेगा 100 फीसद रिफंड – 

  • प्रारंभिक स्टेशन पर तीन घंटे विलंब से आने पर,

  • रूट डायवर्ट होने,

  • बोर्डिंग स्टेशन से ट्रेन के नहीं जाने,

  • कोच डैमेज होने,

  • बुक टिकट वाली श्रेणी में यात्रा की सुविधा नहीं मिलने पर।

इतना ही नहीं, नए नियम के मुताबिक यदि यात्री को बुक टिकट श्रेणी से नीचे की श्रेणी में यात्रा की सुविधा मुहैया कराया जाता है तो रेलवे किराये के अंतर के साथ ही तत्काल का चार्ज भी लौटाएगी।

उत्तर-पूर्व रेलवे के सीपीआरओ संजय यादव ने बताया कि पांच शर्तों के आधार पर तत्काल टिकट पर भी सौ फीसद रिफंड देने का नियम बनाया गया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply