डॉक्टर करता था महिलाओं को ब्लैकमेल, TI ने धर दबोचा

images 31

सिंगरौली। अश्लील फोटो बनाकर महिलाओं से यौन शौषण करने के बाद ब्लैकमेल करने वाले एक फर्जी डॉक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित ने 12 से अधिक महिलाओं के साथ ऐसा अपराध करने की बात स्वीकार की है।

टीआई मनीष त्रिपाठी ने बताया कि 25 जून को उनके पास एक नवदंपती ने शिकायत दर्ज कराई थी कि पिछले 4 जून से एक अज्ञात नंबर से लगातार वाट्सएप पर अश्लील फोटो व वीडियो मैसेज आ रहा है, जिसमें उसकी पत्नी से संबंधित एडिटेड फोटो व वीडियो हैं। फोटो वीडियो के एवज में लाखों रुपए की मांग करता है और नहीं देने पर फोटो को इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देता है।

फर्जी नाम से सिम लेकर कर रहा था ब्लैकमेल

टीआई ने बताया कि जांच के बाद सुरेश वैश्य निवासी चतरी थाना मोरवा को फर्जी नाम वाले एक कंपनी के सिमयुक्त मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपित बीएससी व बीएड डिग्रीधारी है और कुछ दिन तक जननी एक्सप्रेस में काम भी किया है।

बाद में आरोपित कसर गेट के पास ग्राम गांगी में फर्जी क्लीनिक भी संचालित कर रहा था। पूछताछ में पहले तो आरोपित ना नुकुर करता रहा पर कोतवाली पुलिस ने जब उसके मोबाइल के डाटा में भरे पड़े अश्लील फोटो वीडियो को उसके सामने निकालकर दिखाया तो उसने गुनाह स्वीकार कर लिया।

इसे भी पढ़ें-  UP MLC Election: सबका भविष्य बताने वाले ज्योतिषाचार्य Indu Prakash Mishra की पत्नी हारीं MLC चुनाव, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस