डॉक्टर, इंजीनियर भी डाक जीवन बीमा योजना के दायरे में
जबलपुर,यभाप्र। केंद्र सरकार ने डाक जीवन बीमा योजना का दायरा बढ़ा दिया है। अब डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, अकाउंटेंट, बैंककर्मी जैसे पेशेवर भी डाक जीवन बीमा करा सकेंगे। डाक जीवन बीमा योजना में उन्हें भी 20 हजार से 50 लाख तक का बीमा कराने की सुविधा मिलेगी। इससे उन्हें ’यादा लाभांश मिलेगा। अभी सरकारी और अर्द्ध सरकारी कर्मचारियों को ही यह फायदा मिलता है।
अब निजी कंपनियों के कर्मचारी और अलग-अलग व्यावसायिक गतिविधियों में शामिल लोग भी इसका फायदा उठा सकेंगे। डाक विभाग डाक जीवन बीमा योजना चलाता है। अभी इसमें केंद्र और रा’य सरकार, रक्षा सेवाएं, शैक्षिक संस्थाएं, विश्वविद्यालय, राष्ट्रीयकृत बैंक और नगर पालिका और जिला पंचायत जैसी अर्द्ध सरकारी संस्थाओं के कर्मचारी आते हैं। अब डॉक्टर, इंजीनियर के साथ बीएसई और एनएसई में सूचीबद्ध कंपनियों के कर्मचारी भी अपना बीमा करवा सकेंगे।
ऐसे होगा डाक जीवन बीमा- डाक जीवन बीमा योजना में सुरक्षा (आजीवन बीमा), संतोष (स्थायी निधि जमा), सुविधा, सुमंगल, युगल सुरक्षा और ब‘चों की पॉलिसियां शामिल हैं। इनके लिए मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड, एड्रेस प्रूफ, पैन कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो होना जरूरी है। बीमा लेने के लिए डाक विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर संपूर्ण डाक जीवन बीमा योजना का फॉर्म डाउनलोड करना होगा। उसमें पूरी जानकारी भरकर उसे नजदीकी डाक घर में जमा कराना होगा।
डाक जीवन बीमा योजना के साथ ही ग्राम डाक जीवन बीमा का भी विस्तार किया गया है। अभी इसके दायरे में कमजोर आय वर्ग के लोग और महिलाएं ही शामिल थीं। अब इसमें वे सभी गांव आएंगे, जहां कम से कम 100 परिवार रहते हैं। हर परिवार के एक सदस्य का बीमा होगा। ग्रामीण क्षेत्रों में दस हजार का बीमा भी हो सकेगा। आदर्श सांसद ग्राम योजना के सभी गांव इसमें शामिल होंगे।
अभी डाक जीवन बीमा का फायदा केंद्र और रा’य सरकार के कर्मचारियों को मिलता है। अब बाकी लोग भी इसके दायरे में आ सकेंगे। इसकी खासियत यह है कि इसे डाक विभाग के कर्मचारी ही करते हैं। जीवन बीमा करने वाली दूसरी कंपनियों में यह काम एजेंट के जरिए होता है। इससे पॉलिसीधारक का लाभांश बंट जाता है। डाक विभाग सीधे पॉलिसी होल्डर को बोनस देता है। इससे पॉलिसीधारक को ’यादा लाभ होता है। – केके दीक्षित, प्रवर अधीक्षक डाक विभाग

