Latestमध्यप्रदेश

डाक टिकट पर छपा छोटा राजन और मुन्ना बजरंगी की फोटो वायरल होने पर मचा हड़कंप

कानपुर। यशभारत समाचार l डाक टिकट की बात हो तो उस पर अनेक महान व्यक्तियों, स्मारकों या महत्वपूर्ण और महान कार्य करने वाले व्यक्तियों की फोटो छापी जाती है।

परंतु कानपुर डाक विभाग ने बड़ी लापरवाही बरतते हुए डाक टिकट पर अंडरवर्ल्ड डॉन और माफिया का फोटो छाप डाला। मुख्य डाक कार्यालय से अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन और बागपत जेल में मारे गये गैंगस्टर मु्न्ना बजरंदी के फोटो वाले डाक टिकट प्रकाशित किये गये। डाक विभाग के माइ स्टैंप योजना के अंतर्गत ये डाक टिकट छापे गये हैं।

भारतीय डाक विभाग की माइ स्टैंप योजना के अंतर्गत छोटा राजन और मुन्ना बजरंगी के डाक टिकट छाप दिए गए। पांच रुपए वाले 12 डाक टिकट छोटा राजन और 12 मुन्ना बजरंगी के हैं। डाक विभाग को इसके लिए तय 600 रुपए शुल्क का भुगतान किया गया। योजना के तहत टिकट छापने से पहले न फोटो की पड़ताल की गई न किसी तरह का प्रमाणपत्र मांगा गया।

क्या है माइ स्टैंप योजना
केंद्र सरकार ने माई स्टैंप योजना 2017 में शुरू की थी। इस योजना को विश्व फिलैटली प्रदर्शनी के दौरान शुरू किया गया। इसके तहत 300 रुपये शुल्क जमा करके देश के नागरिक अपनी या अपने परिजनों की तस्वीरों वाले 12 डाक टिकट जारी करवा सकते हैं। ये डाक टिकट अन्य डाक टिकटों की तरह ही वैध और मान्य होते हैं। इन डाक टिकटों को चिपका कर आप देश के किसी भी कोने में चिट्ठी या पत्र भेज सकते हैं।
पोस्ट मास्टर जनरल वीके वर्मा ने दिये जांच के आदेश
डाक विभाग के पोस्ट मास्टर जनरल वीके वर्मा ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच के आदेश दिये हैं। उन्होंने कहा कि नियमों के अंतर्गत टिकट छपवाने के इच्छुक व्यक्ति को कार्यालय में स्वयं उपस्थित रहना होता है। वहां पर वेबकैम से फोटो खीचा जाता है। इसलिए किसी माफिया या गैंगस्टर का नाम या फोटो डाक टिकट पर छपा है तो उसकी जांच करके उचित कार्रवाई की जायेगी।

Back to top button