FEATUREDमध्यप्रदेश

डाक टिकट इकट्ठा करने वाले स्कूली छात्रों को मिलेगी 6 हजार रुपए सालाना स्कॉलरशिप

इंदौर। कहते हैं कि शौक बड़ी चीज है। अब यही शौक आपको नई पहचान दिला सकता है। जल्द ही डाक विभाग ऐसे स्कूली छात्रों के लिए प्रतियोगिता रखने जा रहा है, जो डाक टिकटों का संग्रह करते हैं। इसके माध्यम से चयनित छात्रों को हर साल छात्रवृत्ति दी जाएगी। पहली मर्तबा ऐसी योजना शुरू हो रही है। इसके द्वारा बच्चों में स्टाम्प कलेक्शन के शौक को बढ़ावा देना है।

 

डाक विभाग ने दीनदयाल स्पर्श योजना के तहत फिलाटेली छात्रवृत्ति स्कीम शुरू की है, जो स्टाम्प कनेक्शन करवाने वाले 6ठी से लेकर 9वीं कक्षा के छात्रों के लिए रखी है। छात्रों को इसके लिए फिलाटेली क्लब का सदस्य होना जरूरी है। योजना में भाग लेने से पहले छात्रों को विभाग के फिलाटेली सेक्शन में एक्टिव अकाउंट खुलवाना होगा। आवेदन 30 जुलाई तक किया जा सकता है। फॉर्म भरकर मुख्य पोस्टमाटर जनरल कार्यालय में भेजना होगा। विभाग की डायरेक्टर प्रीति अग्रवाल ने बताया कि इसका उद्देश्य डाक टिकट को बढ़ावा देना है, जिसे ज्यादा से ज्यादा छात्र इसका महत्व समझ सकेंगे। हर साल इस तरह की प्रतियोगिता रखी जाएगी। चयनित 40 विद्यार्थियों को 6-6 हजार की छात्रवृत्ति देंगे।

tavite

चार शहरों में होगी प्रतियोगिता

प्रदेशभर में 4 शहरों में प्रतियोगिता करवाई जाएगी, जिसमें भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर शामिल हैं। 5 अगस्त को लिखित प्रतियोगिता होगी, जिसमें भूगोल, इतिहास, समसामयिकी, विज्ञान, खेल-संस्कृत समेत अन्य विषयों से जुड़े 5-5 प्रश्न रहेंगे। वहीं 10-15 प्रश्न फिलाटेली से पूछे जाएंगे। एक घंटे की यह प्रतियोगिता रखी गई है। इसमें चयनित विद्यार्थियों को दूसरे चरण में फिलाटेली प्रोजेक्ट दिया जाएगा। निर्धारित तारीख तक समूह में प्रोजेक्ट प्रस्तुत करना होगा। प्रत्येक कक्षा में 10-10 छात्रों का चयन होगा। 40 बच्चों को 6-6 हजार रुपए दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Back to top button