katniLatest

डांटने से नाराज बेटी ने कुल्हाड़ी से हमला कर पिता को उतारा मौत के घाट

Katni Murder पिता के डांटने से नाराज होकर बेटी ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिसके कारण उसके पिता कि मौत हो गई। 21 मार्च को मवई गांव के सरपंच आशीष परौहा ने सूचना दी थी कि गांव में रहने वाले रामवरन उर्फ रम्मू तिवारी मृत अवस्था में अपने घर पर पड़ा हुआ है। उसके चेहरे पर चोट के निशान है। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जहां पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे मंें लेने के बाद पंचनामा कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के चेहरे पर चोट के निशान थे। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामल दर्ज करते हुए जांच शुरु की है।

मामले की विवेचना के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक की बेटी वर्षा पांडेय जिद्दी व गुस्सैल है। पहले भी वह पिता व ससुरा वालेां के साथ मारपीट की चुकी है। जिस पर मृतक की बेटी पर संदेह हुआ। जिसके बाद पुलिस ने मृतक की बेटी से पूछताछ की। पुलिस पूछताछ में मृतक की बेटी ने बताया कि पिता की डांट फटकार से दुखी होकर उसने कमरे में रखे कुल्हाड़ी से चेहरे पर हमला कर दिया।

कुल्हाड़ी के हमले से अत्याधिक खुन बह जाने के कारण उसके पिता की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की बेटी से कुल्हाड़ी और खून से रंगे कपड़े और गमछा जब्त किया है। पिता की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसकी बेटी वर्षा पांडेय को गिरफ्तार कर लिया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम