FEATURED

ठंड से राहत: इस सप्ताह के अंत तक नहीं सताएगी कंपा देने वाली सर्दी

नई दिल्ली। नए साल से पड़ रही कड़ाकेकी सर्दी ने सोमवार को थोड़ी राहत दी। दिनभर कोहरे, धूप व बादलों की लुकाछिपी केकारण न्यूनतम पारा सामान्य से दो डिग्री ज्यादा 9 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिली। मौसम विभाग की मानें तो इस सप्ताह के अंत तक कुछ ऐसा ही मौसम बना रहेगा। इस कारण से कंपा देने वाली सर्दी नहीं सताएगी।

सोमवार को सुबह हल्की धुंध रही उसके बाद बादलों ने आसमान में डेरा डाल दिया। सुबह ठंड का अहसास होने के बाद 11 बजे के बाद हल्की धूप निकली कुछ देर बाद फिर आसमान में बादल छा गए। एक बजे ऐसा लगा कि बारिश होगी लेकिन फिर से कोहरे व बादलों केकारण शाम होते-होते सर्दी का अहसास होने लगा। हालांकि यह अहसास अन्य दिनों के मुकाबले में कम था।

मौसम विभाग की मानें तो इस सप्ताह लगभग ऐसा ही मौसम बना रहेगा। 23 जनवरी तक अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री व न्यूनतम तापमान 6 से 9 डिग्री के बीच बना रहेगा। तापमान बढने से कंपा देने वाली सर्दी से थोड़ी राहत मिलेगी। 23 व 24 जनवरी को सुबह के समय आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की धुंध रहने की संभावना है। 20 व 21 जनवरी को तेज सतही हवाएं भी चलेंगी।

पूर्वानुमान: आसमान साफ रहेगा, सुबह के समय हल्की धुंध रहने की संभावना है।

अधिकतम तापमान: 19.6 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 09.2 डिग्री सेल्सियस
19 जनवरी को सूर्यास्त: शाम 5:50 बजे
20 जनवरी को सूर्योदय: सुबह 7:14 बजे

Back to top button