ट्विंकल खन्ना ने ‘वंदेमातरम का खिचड़ी वर्जन’ शेयर कर उड़ाया बीजेपी नेता का मजाक

58655074

खिचड़ी को राष्ट्रीय भोजन बनाने की खबरों के बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना ने ट्विटर पर बीजेपी नेता की चुटकी ली है। दरअसल हुआ ये कि पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में बीजेपी प्रवक्ता नवीन कुमार राष्ट्रभक्ति पर एक टीवी डिबेट शो में बहस कर रहे थे लेकिन जब शो में ही मौजूद एक मौलाना ने उनसे वंदेमातरम गाने को कहा तो वो अपनी फजीहत करवा बैठे। नवीन कुमार ने पहले तो ना गाने के बहाने किये फिर मोबाइल से देख कर भी ठीक से वंदे मातरम नहीं गा सके। बीजेपी नेता राष्ट्रीय गीत में ऐसे-ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करने लगे जिसे इससे पहले शायद ही किसी ने सुना होगा। बीजेपी नेता की इसी हरकत पर ट्विंकल खन्ना ने उनकी चुटकी ली है। ट्विंकल ने ट्वीट करते हुए लिखा- नया राष्ट्रीय भोजन खिचड़ी और खिचड़ी के सम्मान में इन महानुभव के द्वारा वंदेमातरम का खिचड़ी वर्जन देख हंसी नहीं रुक रही।

इससे पहले भी सोशल मीडिया पर बीजेपी प्रवक्ता के इस तरीके से वंदेमातरम गाने के लिए लोग उनको आड़े हाथों ले रहे हैं। लोग लिख रहे हैं कि इनका वंदेमातरम सुनकर आज बंकिम चंद्र चटर्जी की आत्मा रो रही होगी। वहीं बहुत से यूजर्स ने लिखा कि बीजेपी प्रवक्ता अपने वंदेमातरम में इस्लाम और पाकिस्तान भी बोल गए।

इसे भी पढ़ें-  Train Cancelled: समुद्री तूफान 'अकवान' का कहर, वंदे भारत समेत 28 ट्रेनें रद्द, ओडिशा और बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट

Leave a Reply

हमारे आदर्श
हमारे आदर्श हमारे आदर्श