राष्ट्रीय

ट्रेन से कटकर 11 गायों की मौत, पशुप्रेमियों में आक्रोश

अहमदाबाद। भरुच-दहेज के बीच दौड़ने वाली गुड्स ट्रेन की चपेट में आने से 11 गायों मौत हो गई है। यह हादसा मंगलवार शाम को दहेज जीआईडीसी के पास हुआ है। इससे पशुप्रेमियों में आक्रोश फैल गया है।

भरुच से दहेज आ रही गुड्स ट्रेन जीआईडीसी क्षेत्र में स्थित इन्कोफिल तथा एशियन प्वाइन्ट के बीच से गुजर रही थी। तभी ट्रेक अचानक 11 गाय आ गयी। चालक ने ट्रेन को रोकने का प्रयास किया , लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।

गुड्स ट्रेन के नीचे कटकर 11 गायों की मौत हो गई। घटना के बारे दहेज के सरपंच जयदीपसिंह रामसिंह राणा ने दुःख व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि हर रोज गाय रेलवे पटरी के उस पार चरने जाती है। हादसे को लेकर पशुप्रेमियों में आक्रोश है। दहेज पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई है।

Leave a Reply

Back to top button