ट्रेन की बोगी में महिला से दुष्कर्म कर रहा था आरोपी, जीआरपी ने रंगे हाथ पकड़ा

कटनी। कटनी जबलपुर रेेेल खण्डफिर से शर्मसार हुआ है। बीते दिनों एक युवती से गैंगरेप के बाद बीती रात एक महिला के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है।
पुलिस की मानें तो जीआरपी ने ही ट्रेन में चेकिंग के दौरान महिला के साथ ज्यादती करते आरोपी को पकड़ा। जीआरपी ने बताया कि एक खाली बोगी में महिला के साथ उमेश कुमार नामक आरोपी गलत हरकत कर रहा था।
पुलिस को देख महिला भाग कर आई और अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जीआरपी पुलिस के मुताबिक कटनी जबलपुर रेलखंड में गोसलपुर के पास गत रात्रि ट्रैन क्रमांक – 12271 इटारसी – भोपाल विंध्यांचल एक्सप्रेस के जनरल बोगी में खाली सीट पर सो रही महिला के साथ एक यात्री ने दुष्कर्म किया। आरोपी का नाम उमेश कुमार पिता मुन्ना लाल बाल्मीक 26 वर्ष कबर्धा हाउस शीला टॉकीज जबलपुर है। चेकिंग के दौरान पुलिस ने आरोपी को ज्यादती करते रंगे हाथ पकड़ा। आरोपी के विरुद्ध 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।








