ट्रांसफर के लिये बीस फरवरी के बीच पटवारी कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
जबलपुर । ऐसे पटवारी एक जिले से दूसरे जिले में स्थानान्तरण चाहते हैं, वे 10 से 20 फरवरी के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पटवारियों को स्थानान्तरण के लिए प्राथमिकता के तीन जिले देने होंगे। पटवारियों को उनकी इच्छा के अनुसार जिलों में पदस्थ किया जायेगा। यह बात राजस्व, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने भोपाल में राजस्व विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए कही।
श्री गुप्ता ने कहा कि नये भर्ती होने वाले पटवारियों की काउंसिलिंग कर अप्रैल माह से ट्रेनिंग आरंभ करवायें। उन्होंने कहा कि नई भर्ती के पटवारियों की ट्रेनिंग के लिये सेवानिवृत्त राजस्व अधिकारियों की सूची पहले से बनायें और इनकी ट्रेनिंग भी करवाया जाए। श्री सेलवेन्द्रन ने बताया कि नव-नियुक्त पटवारियों की ट्रेनिंग नये पाठ्यक्रम के अनुसार सभी जिलों में करवाई जायेगी। इन्हें चार माह की सैद्धांतिक और दो माह की प्रेक्टिकल ट्रेनिंग दी जायेगी

