Sportsमध्यप्रदेश

टी-20 मैच के लिए भारत और श्रीलंका की टीमें इंदौर पहुंची

इंदौर। भारत और श्रीलंका के बीच 22 दिसंबर को होने वाले दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के लिए दोनों ही टीमें गुरुवार दोपहर इंदौर पहुंच गई।

विशेष फ्लाइट से दोनों ही टीमों के खिलाड़ी इंदौर पहुंचे। एयरलाइंस की बसों को रनवे के पास से खिलाड़ियों को लेकर चार्टर्ड बसों तक पहुंची। अपने चहेते खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए देवी अहिल्या एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में फैन्स पहुंचे थे। हालांकि इस बार खिलाड़ियों को लाने के लिए चार्टर्ड बसें एयरपोर्ट के भीतर ही खड़ी कर दी गई थी। जिससे खिलाड़ी फ्लाइट से उतरकर सीधे बस में बैठ गए।

टीमों के आगमन के चलते एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस की विशेष सुरक्षा टीम ने टीमों की बसों को एस्कॉर्ट किया। टीमों को इस बार विजयनगर स्थित मेरियट होटल में ठहराया गया है।

जानकारी के मुताबिक टीमों का ऑफिशियल प्रेक्टिस सेशन आज नहीं रखा गया है। हालांकि कुछ खिलाड़ी होलकर स्टेडियम पहुंच सकते है।

इंदौर के लिए ये काफी महत्वपूर्ण मैच है क्योंकि टेस्ट और वनडे मैचोंं की सफल मेजबानी के बाद ये पहला मौका है जब यहां अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच का आयोजन किया जा रहा है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply