Saturday, May 16, 2026
Latest:
Sportsक्रिकेट

टीम इंडिया जीत की लय को बनाए रखने उतरेगी, जीत के साथ होगा सीरीज पर कब्‍जा

सेंचुरियन। टीम इंडिया जीत की लय को बनाए रखते हुए बुधवार को दूसरे टी20टी20 मैच को जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से मैदान में उतरेगी।। दूसरी तरफ मेजबान टीम इस मैच को जीतकर सीरीज में अपनी उम्मीदों को बनाए रखने के लिए पूरी ताकत लगाएगी।

भारत ने जोहान्सबर्ग में पहला टी20 मैच 28 रनों से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई थी। टीम इंडिया ने इससे पहले छह मैचों की वनडे सीरीज पर 5-1 से कब्जा जमाया था और अब उसका इरादा टी20 सीरीज जीतने का रहेगा।

भारत ने यदि यह सीरीज 3-0 से अपने नाम की तो वह आईसीसी टी20 रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ दूसरे क्रम पर पहुंच सकता है, बशर्ते ऑस्ट्रेलिया बुधवार को त्रिकोणीय टी20 सीरीज के फाइनल में न्यूजीलैंड से हार जाए।

कोहली फिटनेस की समस्या से जूझ रहे हैं और यदि वे इस मैच में नहीं खेले तो उनकी जगह केएल राहुल को मौका मिलेगा। सुपरस्पोर्ट पार्क की पिच पर स्पिनरों को मदद मिलने का अनुमान रहेगा, इसके चलते जयदेव उनादकट की जगह प्लेइंग इलेवन में कुलदीप यादव की वापसी हो सकती है। यदि कुलदीप फिट नहीं हुए तो अक्षर पटेल को उतारा जा सकता है।

दक्षिण अफ्रीका के सामने इस मैच में करो या मरो की स्थिति रहेगी। चूंकि एबी डीविलियर्स चोट के चलते सीरीज से बाहर हो चुके हैं और उनकी जगह किसी अन्य खिलाड़ी को शामिल नहीं किया गया है इसलिए कप्तान जेपी डुमिनी को उपलब्ध खिलाड़‍ियों में से सही संतुलित टीम चुननी होगी।

टीमें (संभावित) – भारत : रोहित शर्मा, शिखर धवन, सुरेश रैना, विराट कोहली (कप्तान), मनीष पांडे, महेंद्रसिंह धोनी, हार्दिक पांड्‍या, भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल।

दक्षिण अफ्रीका : रेजा हैंड्रिक्स, जोन-जोन स्मट्‍स, जेपी डुमिनी (कप्तान), डेविड मिलर, फरहान बेहारदीन, हेनरिक क्लासेन, एंडिले फेहलुकवायो, क्रिस मॉरिस, डेन पीटरसन, जूनियर डाला, तबरेज शम्सी/एरोन फंगिसो।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply