टीचर द्वारा नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़, भड़के हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

गुना। यहां के एक गांव में अध्यापक द्वारा नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ की घटना के आरोप के साथ इस बात की जानकारी मिलने पर हिंदू संगठनों ने जमकर प्रदर्शन कर विरोध जताया है।नयह मामला गुना जिले के हरिपुर गांव का है। यहां एक शासकीय स्कूल के शिक्षक ने नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया। बताया जाता है कि अध्यापक ने रविवार अवकाश के दिन छात्रा को स्कूल बुलाया था। शिक्षक का नाम असलम खान पता चला है।
बच्ची ने इस घटना की जानकारी अपने स्वजनों को दी। इसके बाद स्वजनों ने कैंट पुलिस थाना पहुंचकर इस मामले की शिकायत दर्ज करवाई। इस घटना की जानकारी जब बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं को लगी तो उन्होंने दोपहर में हनुमान चौराहे पर चक्काजाम कर अपना विरोध जताया। बताया जाता है कि इस दौरान पुलिस की कार्यकर्ताओं के साथ झूमाझटकी भी हुई। काफी देर तक हनुमान चौराहे पर हंगामे की स्थिति रही।
पुलिस के अनुसार शासकीय शिक्षक असलम खान के खिलाफ छेड़छाड़ और पोक्सो की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।








