टीआई का घर भी नही छोड़ा चोरों ने, कटनी में पदस्थ रहे थाना प्रभारी सुधाकर बारस्कर के सूने घर में हुई चोरी

कटनी। कटनी में चोरों के हौसले बुलंद दिख रहे हैं। यहां रंगनाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत शहर सबसे पॉश कॉलोनी द्वारिका सिटी में रह रहे थाना प्रभारी TI सुधाकर बारस्कर के सूने मकान में चोरों ने धावा बोला।
सुधाकर बारस्कर पूर्व कटनी जिले के माधवनगर तथा बरही के थाना प्रभारी रहे वर्तमान में उनका तबादला होशंगाबाद जिले में हो गया है जिससे वह कुछ दिन से वहीं रह रहे थे। यहां उनके कटनी स्थित मकान में सिर्फ एक महिला साफ सफाई करने आती थी।
बताया जा रहा है कि दो तीन दिन से वह महिला भी नही आई थी जिससे चोरों ने रेकी कर धावा बोल दिया। चोरी की घटना में अभी क्या चोरी गया ये पता नहीं चल सका। मजे की बात तो यह है कि शहर की सबसे पॉश कॉलोनी में इसी थाना क्षेत्र के प्रभारी भी रहते हैं। साथ जिले के कई अधिकारी के निवास भी इसी कॉलोनी में हैं। समाचार लिखे जाने तक एफआईआर दर्ज भी नही हुई थी।








