Saturday, May 9, 2026
Latest:
jabalpur

टिकट चेकिंग दल ने अनेंक ट्रेनों में बोला धावा: हजारों वसूले

जबलपुर नगर संवाददाता। जबलपुर डिवीजन के डीआरएम और सीनियर डीसीएम ने जबलपुर.सतना के बीच आधा दर्जन ट्रेनों में धावा बोलते हुए टिकट चैकिंग का महाअभियान चलाया। ट्रेनों में की गई सघन जांच में दो सैकड़ा यात्रियों को दबोचकर उनसे 1 लाख 3 हजार रूपए पेनाल्टी वसूली गई। जबलपुर से सतना के बीच के रेल खंड में बिना टिकिट अथवा अनियमित टिकिट लेकर यात्रा करने वालों की धरपकड़ के लिए रेलवे के उडऩदस्ते के साथ उच्च अधिकारियों ने गत दिवस मोर्चा संभाल लिया। इस टीम में मंडल रेल प्रबंधक डॉ मनोज सिंह वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आनंद कुमार के साथ ही अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। इस दल ने जबलपुर से सतना के बीच 6 यात्री गाडिय़ों में यात्रियों की टिकिटों की जांच की। इस दौरान156 अनियमित यात्री 42 बिना टिकिट के सफर करने वाले तथा पांच यात्री भारी अनबुक्ड लगेज के साथ यात्रा करते पकड़े गये। इन 206 यात्रियों से बतौर जुर्माना राशि एक लाख तीन हजार रुपये की राशि वसूली गयी। टीम ने शटल पटना .पूना सुपरफास्ट रीवा इंटरसिटी जनता एक्सप्रेस मुम्बई मेल सहित कुल 6 ट्रेनों में जांच अभियान चलाया।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply