Latest

झारखंड चुनाव परिणाम 2019 Live: रुझानों में त्रिशंकु विधानसभा के आसार, किसी को बहुमत नहीं

झारखंड विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी
बहुमत के लिए 41 सीटों की जरूरत
भाजपा 34 सीटों पर आगे
कांग्रेस गठबंधन 32 सीटों पर आगे
आजसू सात सीटों पर आगे
जेवीएम तीन सीटों पर आगे
अन्य तीन सीटों पर आगे
लाइव अपडेट
08:36 AM, 23-DEC-2019
बरहेट और दुमका से हेमंत सोरेने आगे
दुमका से झारखंड मुक्ति मोर्चा के हेमंत सोरेने आगे चल रहे हैं जबकि बरहेट से वह पीछे चल रहे हैं। सिल्ली से आजसू के सुदेश महतो आगे हैं। राष्ट्रीय जनता दल भी दो सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। बाबूलाल मरांडी धनबाद से आगे हैं।
08:29 AM, 23-DEC-2019
सीएम रघुवर दास जमशेदपुर पूर्व से आगे, बागी सरयू राय पीछे
मुख्यमंत्री रघुवर दास जमशेदपुर पूर्व से आगे हैं। रघुवर दास राज्य के पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने पांच साल का कार्यकाल पूरा किया है। बागी सरयू राय इस सीट से पीछे चल रहे हैं।
08:18 AM, 23-DEC-2019
झारखंड विधानसभा चुनाव की मतगणना में कांग्रेस-झामुमो गठबंधन 22 सीटों के साथ बढ़त बनाए हुए है। वहीं, भाजपा 15 सीटों पर आगे है। आजसू तीन जबकि जेवीएम दो सीटों पर आगे है। अन्य 12 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।
08:16 AM, 23-DEC-2019
ये हैं महत्वपूर्ण सीटें और इन नेताओं के भाग्य का फैसला
रघुवर दास जमशेदपुर पूर्व से अपने पूर्व कैबिनेट मंत्री सरयू राय (निर्दलीय) और कांग्रेस के गौरव वल्लभ के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दो सीटों- दुमका और बरहेट से चुनाव लड़ रहे हैं। दुमका से उनके खिलाफ भाजपा ने महिला एवं बाल विकास मंत्री लुईस मरांडी को खड़ा किया है। आजसू के अध्यक्ष सुदेश महतो साल 2014 में हुए विधानसभा चुनाव हार गए थे। वह इस बार सिल्ली सीट से दोबारा अपना भाग्य आजमा रहे हैं। पूर्व मिख्यमंत्री और जेवीएम-पी के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी धनवार विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

ये हैं मुख्य राजनीतिक पार्टियां
आदिवासी बहुल राज्य झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम), राष्ट्रीय जनता दल (राजद), ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) और झारखंड विकास मोर्चा- प्रजातांत्रिक (जेवीएम-पी) चुनाव के मैदान में उतरीं मुख्य पार्टियां है।
08:02 AM, 23-DEC-2019
झारखंड विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। रुझानों में झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस सात सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
05:14 AM, 23-DEC-2019
चुनाव आयोग ने भी की है यह व्यवस्था
चुनाव आयोग ने भी झारखंड विधानसभा चुनाव के परिणामों के प्रसार की व्यवस्था की है। आयोग ने इसके लिए एक एकीकृत आईसीटी काउंटिंग एप्लिकेशन विकसित किया है जो वेबसाइट https://results.eci.gov.in और मतदाता हेल्पलाइन (एंड्रॉइड और आईओएस) मोबाइल एप पर चुनाव परिणाम प्रदर्शित करेगा। आयोग वेबसाइट पर 23 दिसंबर, 2019 को सुबह आठ बजे से चुनाव परिणामों को डिस्प्ले करना शुरू कर देगा। यह आंकड़ा आयोग द्वारा विकसित केंद्रीकृत सॉफ्टवेयर ‘एनकोर’ में सीधे निर्वाचन अधिकारियों द्वारा दर्ज किया जाता है।
06:21 AM, 23-DEC-2019
एग्जिट पोल ने कही नए सियासी समीकरण की बात
इससे पहले विभिन्न चैनलों और सर्वे एजेंसियों ने एग्जिट पोल के नतीजे जारी किए थे। इनमें से एबीपी/सी-वोटर के एग्जिट पोल में कहा गया था कि झामुमो, कांग्रेस और राजद 35 सीटें बरकरार रखेंगे। हालांकि इस एग्जिट पोल में वर्तमान में राज्य में सत्ताधारी पार्टी भाजपा को 32, एजेएसयू को पांच और झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) को छह और अन्य को छह सीटें मिलने की संभावना जताई थी।

वहीं इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में भाजपा को कांग्रेस से पीछे जाते दिखाया गया था। इसमें झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन के 38 से 50 सीटों और भाजपा को 22 से 32 सीटों के बीच जीत दर्ज करने की बात कही गई थी। एजेएसयू को तीन से पांच सीटें और जेवीएम-पी को दो से चार और अन्य को चार से सात सीटें मिलने की संभावना जताई गई थी।
04:31 AM, 23-DEC-2019
झारखंड चुनाव परिणाम 2019 Live: रुझानों में त्रिशंकु विधानसभा के आसार, किसी को बहुमत नहीं
झारखंड विधानसभा चुनावों के नतीजे आज यानि सोमवार 23 दिसंबर को आएंगे। पांच चरणों में हुए मतदान के बाद नतीजे आने पर साफ होगा कि राज्य में भाजपा की वापसी होती है या कांग्रेस गठबंधन भारी पड़ता है। बता दें कि राज्य की 81 विधानसभा सीटें 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक पांच चरणों में मतदान हुआ था।

झारखंड विधानसभा चुनाव के सोमवार सुबह होने वाली मतगणना और नतीजों के लिए सभी व्यवस्थाएं चाकचौबंद कर दी गई हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच सभी 24 जिला मुख्यालयों पर सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। अंतिम परिणाम दोपहर एक बजे तक घोषित किए जाने की संभावना है।

भारतीय निर्वाचन आयोग के अनुसार, 2019 के ताजा चुनावों में 81 विधानसभा क्षेत्रों में पांच चरणों में कुल 65.17 फीसदी मतदान हुआ है। जबकि 2014 के चुनावों 66.53 प्रतिशत मतदान हुआ था। साल 2014 के चुनावों में भाजपा को 37 सीटें जीतने पर स्पष्ट बहुमत मिला था। जबकि उसकी सहयोगी पार्टी एजेएसयू पांच विधानसभा सीटें जीतने में कामयाब रही थी।

ताजा चुनावी नतीजों को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री रघुबर दास का कहना है कि उन्हें जनता उनकी पार्टी को एक बार जिताएगी। बता दें कि रघुबर दास राज्य में मुख्यमंत्री पद का कार्यकाल पूर्ण करने वाले भाजपा के पहले नेता हैं। वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल पांच जनवरी 2020 को समाप्त हो जाएगा। यह झारखंड में चौथा विधानसभा चुनाव है, साल 2000 में बिहार से अलग होने के बाद इस राज्य का गठन किया गया था।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply