ज्योतिरादित्य सिंधिया के काफिले में शामिल कार हादसे की शिकार, दो गम्भीर
दमोह। कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के काफिले में सवार एक कार सड़क हादसे का शिकार हो गई।

दमोह से हटा जा रहे काफिले में शामिल एक कार के चालक ने काफिले को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इससे कार अनियंत्रित होकर वनगांव के समीप एक पेड़ से टकरा गई। इसमें 3 लोग सवार थे।

इस दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के दौरान काफिले के साथ चल रहे सीएसपी ने दोनों घायलों को अपने वाहन से फौरन जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। घायलों में एक जबलपुर के शिव नगर कॉलोनी निवासी और दूसरा रीवा के क्योथर निवासी हैं।


