Site icon Yashbharat.com

जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या का खुलासा करने वाले अखबार को मिला पुलित्जर सम्मान

अमेरिका में शुक्रवार को पुलिस के हाथों अश्वेत नागरिक जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या का खुलासा करने वाले अखबार ‘द मिनियापोलिस स्टार ट्रिब्यून’ को साल 2020 के पुलित्जर पुरस्कार से नवाजा गया। वहीं, समाचार एजेंसी रॉयटर्स और एटलांटिक को पुलिस अत्याचार पर विश्लेषण आधारित रिपोर्टिंग के लिए यह प्रतिष्ठित अवॉर्ड दिया गया।

पुलित्जर पुस्कार को अमेरिका में पत्रकारिता क्षेत्र के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार के रूप में देखा जाता है। मशहूर अखबार प्रकाशक जोसेफ पुलित्जर ने 1917 में इसकी शुरुआत की थी।

कोविड-19 महामारी और फ्लॉयड की हत्या के बाद देश-दुनिया में हुए विरोध-प्रदर्शन से जुड़ी खबरें साझा करने वाले कई अन्य मीडिया संस्थानों को भी सम्मानित किया गया। सभी विजेताओं को 15 हजार डॉलर (लगभग 11.25 लाख रुपये) का नगद इनाम दिया जाएगा।

वीडियो बनाने वाली किशोरी का जिक्र

-पुस्कार समिति ने मोबाइल पर फ्लॉयड की हत्या का वीडियो रिकॉर्ड करने वाली किशोरी डारनेला फ्रेजियर का विशेष जिक्र किया। साथ ही कहा कि सत्य और इंसाफ की खोज में ‘सिटिजन जर्नलिस्ट’ के तौर पर दिया गया फ्रेजियर का योगदान काबिल-ए-तारीफ है।

 

द नाइट वॉचमैन’ का लेखक सम्मानित

-अमेरिका के सबसे प्रतिष्ठित उपन्यासकारों में शुमार लुइस एर्ड्रिक को उनके उपन्यास ‘द नाइट वॉचमैन’ के लिए फिक्शन श्रेणी के पुलित्जर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं, कटोरी हॉल के ‘द हॉट विंग किंग’ को ड्रामा, जबकि लेस पेन और तमारा पेन के ‘द डेड आर राइजिंग’ को आत्मकथा श्रेणी में पुरस्कृत किया गया।

 

 

Exit mobile version