Tuesday, April 7, 2026
Latest:
Latest

जेल से लाइव बोला आसाराम, कहा ‘जल्द आपके बीच होंगे हम’

नेशनल डेस्‍क। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में उम्रकैद की सजा मिलने के बाद आसाराम शुक्रवार को जेल से सोशल मीडिया पर लाइव आया. आसाराम ने ऑडियो संदेश में कहा कि वह जल्द जेल से बाहर आएंगे. आसाराम के लाइव आने की सूचना उनके ‘मंगलमय’ एेप समेत अन्य सोशल मीडिया साइट़्स पर पहले ही समर्थकों को दे दी गई थी।

जेल की एसटीडी से आसाराम ने शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे अहमदाबाद आश्रम में अपने समर्थकों से करीब 16 मिनट 23 सैंकेड लंबी चौड़ी बातचीत की. आसाराम ने जेल से बात करते हुए कहा कि पहले शरत और शिल्पी को निकालेंगे. बाद में हम आ जाएंगे तुम्हारे बीच. जितनी बड़ी गाज गिरती है इतने बड़े रास्ते भी बन जाते हैं. मैंने तो ठान लिया है।

पहले तो शिल्पी बेटी को निकाल लूंगा और फिर शरद बेटे को. ऊपर तक एक से एक कोर्ट है. कहीं गलती होती है तो दूसरी ऊपर की कोर्ट सुधार लेती है. समझ गए ना. मैं यह खबर उसी दिन सब को बताना चाहता चाहता था. लेकिन आज मौका मिला है. जो लोग इधर-उधर की बातें करते हैं उन्हें भी यह संदेश सुना दो.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply