Computer Baba Indore। कंप्यूटर बाबा आखिरकार गुरुवार को जेल से रिहा हो गए, लेकिन उन्होंने चुप्पी साधे रखी। उनके तेवर भी पहले जैसे नहीं थे। कुछ अनुयायियों ने हार पहनाकर उनका स्वागत किया, लेकिन वे न मुस्कराए, न ठीक से उनका अभिवादन किया। बस वाहन में सवार होकर जाने की जल्दी में थे। मीडियाकर्मियों ने उनसे सवाल पूछे तो वकील को धन्यवाद देते हुए सिर्फ इतना बोले-सत्य की जीत हुई।
धोती को मास्क बना कोर्ट पहुंचे बाबा, गांधी नगर पुलिस थाने में दर्ज केस में मिली जमानत
इंदौर के गांधी नगर पुलिस थाने में दर्ज एक अन्य केस में कंप्यूटर बाबा को गुरुवार को जिला कोर्ट से जमानत मिल गई। कोर्ट ने उन्हें 10 हजार रुपये की जमानत राशि पर रिहा करने का आदेश दिया।

















