Site icon Yashbharat.com

जेटली की घोषणा से झूमा भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स 33,000 के पार, निफ्टी भी 10,340.55 के उच्चतम स्तर पर

sensex up markettimestv

वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा मंगलवार (24 अक्टूबर) को भारतीय अर्थव्यवस्था को बेहतर करने से जुड़े उपायों की घोषणा का असर एक दिन बाद मार्केट पर देखने को मिला। सेंसेक्स 33 हजार के आंकड़े को पहली बार पार किया, जबकि निफ्टी भी आज तक के सबसे उच्चतम स्तर 10,340.55 पर पहुंच गया। उल्लेखनीय है कि जेटली ने मंगलवार को घोषणा की थी कि फंसे हुए कर्ज की समस्या के चलते पूंजी की कमी से जूझ रहे सरकारी बैंकों का पुन: पूंजीकरण करने के लिए सरकार 2.11 लाख करोड़ रुपए की पूंजी उनमें डालेगी। साथ ही उन्होंने 6.92 लाख करोड़ रुपए बुनियादी ढांचे के विकास पर खर्च करने की भी घोषणा की थी।

ब्रोकरों का मानना है कि इसी के चलते बाजार में तेजी देखी

गई और शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार गुलजार रहे। बंबई शेयर बाजार का 30 कंपनियों के शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 509.99 अंक यानी 1.56% के उछाल के साथ 33,117.33 अंक के सर्वकालिक उच्च स्तर पर खुला। इससे पहले 17 अक्तूबर को दिन में कारोबार के दौरान यह 32,699.86 अंक के उच्च स्तर पर गया था। पिछले दो सत्र के कारोबार में सेंसेक्स में 224.41 अंक की बढ़त देखी गई है। इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 कंपनियों के शेयरों पर आधारित निफ्टी 132.85 अंक यानी 1.30% चढ़कर 10,340.55 अंक के नए उच्च स्तर पर खुला है। इससे पहले वह 17 अक्तूबर को दिन में कारोबार के दौरान यह 10,251.85 अंक के उच्च स्तर पर पहुंचा था।

Exit mobile version