katni

जीतू पटवारी ने जनआशीर्वाद यात्रा को बनाया निशाना, कहा- धन बर्बाद यात्रा है ये

बरही/कटनी:- जनआशीर्वाद नही, शिवराज धन बर्वाद यात्रा 2 करोड़ रुपए के रथ में सवार होकर निकाल रहे है, भीड़ जमा करने के लिए पूरी सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल कर रहे है, जनता इस बार इन्हें विदाई का आशीर्वाद देगी, ये महिला सशक्तिकरण की बात करते है, लेकिन बेहद शर्म की बात है कि प्रदेश में हर 6 मिनट में अबोध बच्चियों के साथ दुराचार हो रहा है, 10 हजार किसानों ने आत्महत्या कर ली, फिर भी ये खुद को मामा, किसान पुत्र बताने वाले शिवराज कभी भी व्यापम, नर्मदा परिक्रमा, खाद्यान्न, मध्याह्न भोजन, आवास, शौचालय, ई-टेंडर, आदिवासियों की भूमि सहित प्रदेश में हुए अन्य घोटालो की बात नही करते, भाजपा कभी राम, तो कभी हिंदुत्व के नाम पर नफरत फैलाने, बाटने का काम करते है, कांग्रेस हमेशा प्रेम की राजनीति, नफरत रहित राजनीति की बात करती है। उक्त उदबोधन बरही पहुँची कांग्रेस की पोल-खोल जनजागरण यात्रा के दौरान आयोजित सभा मे प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष व विधायक जीतू पटवारी ने व्यक्त  किये ।

IMG 20180811 WA0037

उन्होंने कहा कि काग्रेस की सरकार आते ही 10 दिन में किसानों का कर्जा माफ होगा, 5 साल में गरीबो को पक्का मकान मिलेगा, बेरोजगारों को रोजगार की गारंटी, गरीबो के बिजली बिल माफ होंगे, हर खेत तक सड़क पहुचाने का काम होगा, उन्होंने स्थानीय मुद्दों को भी उठाया।

IMG 20180811 WA0036

जनता को मूर्ख बनाना ये इनकी खानदानी आदत है-क्रुणाल
इसके पूर्व सभा को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कृणाल चौधरी ने कहा कि मुद्दों को भटकाने का काम शिवराज सरकार कर रही है, ये जनता को लूटने, बेचने का काम करते है, हिन्दू-मुसलमान नही भाजपा से इस मुल्क की आवाम खतरे में, रोजगार, फसल के दाम खतरे में है, उन्नत, तररक्की कांग्रेस ने दी, हिंसा के दम पर चलना चाहती है भाजपा, गरीब , आदिवासी, किसान की लड़ाई कांग्रेस लड़ रही है। इसके पूर्व कांग्रेस नेता इंजीनियर नीरज सिंह बघेल, जिला पंचायत सदस्य भुवनेश्वर प्रसाद गुड्डू दीक्षित, बहोरीबंद विधायक सौरभ सिंह, पूर्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव अनिल तिवारी, पूर्व जनपद अध्यक्ष सीएल गर्ग, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष बाला प्रसाद वर्मा ने भाजपा सरकार को आड़े-हाथों लेते हुए इसे किसान, मजदूर, बेरोजगार, दलित, आदिवासी विरोधी करार देते हुए कहा कि प्रदेश की जनता भ्रष्ट्राचार, घूसखोरी, अफसरशाही से लाचार व परेशान है, लोग भटक रहे है और सरकार सत्तामद में चूर है, ऐसी निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकना है, पूरे प्रदेश में परिवर्तन की लहर है, इस सरकार से जनता ऊब चुकी है। कार्यक्रम का सफल संचालन ब्लाक कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता व अधिवक्ता बृजराज सिंह परमार ने किया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण अध्यक्ष ठाकुर गुमान सिंह, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष बाला प्रसाद वर्मा, हरप्रसाद स्वर्णकार, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय पटेल, मंडलम अध्यक्ष विजय अग्रवल, कौशल सिंह, अरविंद बड़गैया, शहजाद हुसैन रिजवी, कुक्कू मौलाना, मालती उपाध्याय, अनुज पाठक आदि ने भी सभा को संबोधित किया। इसके पूर्व बरही आगवन पर हरतला में युवक कांग्रेस, एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने यात्रा की अगुआई करते हुए बाइक रैली से स्वागत किया।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply