Tuesday, April 28, 2026
Entertainmentमनोरंजन

जिया खान आत्‍महत्‍या मामले में सूरज पर दर्ज मुकदमे की सुनवाई शुरू

मुंबई। स्थानीय सत्र न्यायालय में बुधवार को अभिनेता सूरज पंचोली के खिलाफ मुकदमे की सुनवाई शुरू हो गई। सूरज पंचोली पर अभिनेत्री जिया खान को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। अभिनेता आदित्य पंचोली और अभिनेत्री जरीना वहाब के बेटे सूरज पंचोली के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

तीन जून, 2013 को जिया के खुदकशी करने के बाद सूरज को एक हफ्ते बाद गिरफ्तार किया गया था। हालांकि कुछ दिन बाद दो जुलाई को उसे बांबे हाई कोर्ट से जमानत मिल गई थी। हाई कोर्ट ने जिया की मां राबिया की अर्जी पर जुलाई 2014 में मामले की जांच सीबीआइ को सौंप दी थी। सूरज के वकील प्रशांत पाटिल ने बताया कि अदालत ने आज अभियोजन पक्ष को अपने गवाहों की सूची सौंपने को कहा, ताकि उन्हें समन जारी किए जा सकें। सीबीआइ के आरोपपत्र के अनुसार, तीन जून, 2013 को राबिया खान ने जिया के घर में उसका शव लटकता हुआ देखा था।

राबिया के अनुसार, जिया तीन जून, 2013 की सुबह ही सूरज के घर से आई थी। उससे दो दिन पहले तक वह सूरज के घर में ही थी। सीबीआइ का आरोप है कि पूछताछ के दौरान सूरज ने कुछ खास तथ्यों को छिपाया और झूठी जानकारी दी।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply