katni

जितनी योजनाएं प्रदेश सरकार ने बनाईं, उतनी किसी ने नहीं

कटनी। विजयराघवगढ़ विकासखण्ड में खण्डस्तरीय दीनदयाल अन्त्योदय मेला प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम राज्यमंत्री संजय सत्येन्द्र पाठक के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। इस दौरान समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष पद्मा शुक्ला और जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ममता पटेल भी मौजूद रहीं। राज्यमंत्री संजय पाठक ने अन्त्योदय की अवधारणा को स्पष्ट करते हुए कहा कि सरकार का प्रयास समाज के अंतिम छोर तक के व्यक्ति को लाभांवित करना है। इसी दिशा में सरकार तत्परता से कार्य कर रही है।yashbharat

किसानों के लिये राज्य सरकार द्वारा प्रारंभ की गई योजनाओं की जानकारी भी राज्यमंत्री ने दी।उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली इस सरकार ने किसानों के हित में आज तक जितनी योजनायें बनाई हैं, सम्पूर्ण भारत वर्ष ही क्या, पूरे विश्व में किसी भी सरकार ने किसानों के लिये इतनी योजनायें नहीं बनाई होंगी। अधिकारी, कर्मचारी वर्ग, श्रमिक वर्ग के साथ ही अन्य वर्गों के लिये राज्य सरकार द्वारा किये गये प्रयासों को भी श्री पाठक ने बताया। उन्होने कहा कि समाज के सभी वर्गों के लिये सरकार ने सार्थक दिशा में काम किया है। गर्भ में रहने वाली लाडलियों को हमने लाडली लक्ष्मी बनाया है। पनागर में आयोजित असंगठित श्रेत्र के श्रमिकों के लिये मुख्यमंत्री के द्वारा लिये गये एैतिहासिक फैसलों की जानकारी भी राज्यमंत्री ने दी।
विजयराघवगढ़ जनपद में बनेंगे प्रधानमंत्री आवास
राज्यमंत्री संजय पाठक ने बताया कि पहले जहां साल में 40 आवास जिले के लिये आते थे। विगत एक वर्ष में 325 करोड़ रुपये तो विजयराघवगढ़ जनपद में प्रधानमंत्री आवास के लिये आये हैं। नये लक्ष्यों का आवंटन भी कर दिया गया है। नया सर्वे हो रहा है। इसके लिये अधिकारियों को बेहतर ढंग से सर्वे करने के निर्देश भी मंच से ही राज्यमंत्री श्री पाठक ने दिया। उन्होने कहा कि प्रत्येक पात्र हितग्राही को सर्वे सूची में शामिल करें, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ उसे मिले। ताकि कोई भी पात्र हितग्राही ना छूटे। प्रत्येक माह की पहली तारीख को प्रारंभ किये गये तहसील दिवस कार्य की सराहना भी राज्यमंत्री श्री पाठक ने की। उन्होने कहा कि प्रत्येक हितग्राही, जिसे योजनाओं का लाभ नहीं मिला है और पात्रता रखता है। वह जरुर प्रत्येक माह की पहली तारीख को तहसील में पहुंचे। जहां उसे एसडीएम द्वारा योजना का लाभ दिलाया जायेगा।

ये हुए लाभान्वित
मेले में 85 हितग्राही, जिसमे 5 हितग्राहियों को राष्ट्रीय परिवार सहायता का लाभ उपस्थित अतिथियों ने दिया। वहीं 20 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास, 4 हितग्राहियों को ट्रायसाईकिल, 2 हितग्राहियों को भवन संनिर्माण के तहत विवाह सहायता वितरित की गई। इसी तरह 3 हितग्राहियों को चैफ कटर, 2 को लघु सिंचाई के लिये नलकूप खनन, 2 हितग्राहियों को स्वाईल हेल्थ कार्ड, 3 को मूंग प्रदर्शन, 414 हितग्राहियों को बलराम तालाब का लाभ अन्त्योदय मेले में दिया गया। प्रधानमंत्री उज्वला योजना के तहत 4 हितग्राहियों को राज्यमंत्री श्री पाठक ने लाभांवित किया। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा भी 7 जन्म प्रमाण पत्र, 4 नसबंदी प्रमाण पत्र, 2 दीनदयाल अन्त्योदय कार्ड, 4 ग्रीन कार्ड वितरित किये गये। वहीं नगर परिषद् के तहत 1 हितग्राही को राष्ट्रीय परिवार सहायता एवं 4 को भवन संनिर्माण के तहत विवाह सहायता का लाभ भी राज्यमंत्री श्री पाठक द्वारा दिया गया।
300 से अधिक योजनाओं का संचालन
समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती पद्मा शुक्ला ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय के सूत्र वाक्य पर व अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिये हमारी सरकार कार्य कर रही है। गरीबों के लाभ के लिये राज्य सरकार के द्वारा 300 से अधिक योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ममता पटेल ने अन्त्योदय मेले की संकल्पना को बताया। उन्होने कहा कि सरकार का उद्देश्य अन्त्योदय मेलों के माध्यम से एक ही छत के नीचे पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाना है।
इनकी रही उपस्थिति
मेले में जनपद पंचायत अध्यक्ष गंगाराम चौधरी, नगर परिषद अध्यक्ष राकेश गुप्ता, कैमोर नगर परिषद अध्यक्ष गणेश राव, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष सुरेन्द्र पाण्डेय, नगर परिषद उपाध्यक्ष गुड्डू शर्मा, पूर्व जनपद अध्यक्ष रंगलाल पटेल, विधायक प्रतिनिधि उदयराज सिंह चौहान, एसडीएम धर्मेन्द्र मिश्रा, सीईओ जनपद श्रीमती प्रभा टेकाम, सहायक यंत्री ओ पी दाहिया, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्रीमती सरस्वती मिश्रा और बीआरसी श्री अहिरवार सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं खण्डस्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
लाखों के विकास कार्यों का भूमिपूजन
रविवार को विजयराघवगढ़ में आयोजित खण्डस्तरीय अन्त्योदय मेले में लाखों के विकास कार्यों का भूमि-पूजन प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम राज्यमंत्री संजय सत्येन्द्र पाठक ने किया। उन्होने इस अवसर पर 13 लाख 64 हजार रुपये की राशि से बन रहे भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र ई-पंचायत भवन निर्माण हरदुआ कलां का भूमि पूजन किया। साथ ही 4 लाख की लागत के ग्राम हिनौता में बनने वाले मंगल भवन का भी भूमि पूजन किया। मेले में श्री पाठक ने ग्राम पहरिया में राज्य वित्त मद् से बन रहे 2 लाख रुपये की लागत रंगमंच निर्माण का भूमि-पूजन और ग्राम पंचायत दुर्जनपुर में बनने जा रहे 4 लाख की लागत के सत्संग भवन का भूमि-पूजन अन्त्योदय मेले में किया।
बालिका पूजन, स्टॉल में जाकर जानी योजनाओं की प्रगति
मेले में बालिका पूजन भी राज्यमंत्री श्री पाठक द्वारा किया गया। इसके बाद वे 23 विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टॉल्स पर पहुंचे। जहां उन्होने योजनाओं की प्रगति जानी। इस दौरान स्टॉल में उपस्थित हितग्राहियों से चर्चा भी राज्यमंत्री ने की। उन्होने विभिन्न स्टॉल्स में योजनाओं की विस्तार से जानकारी भी ली। साथ ही आने वाले हितग्राहियों को बेहतर ढंग से जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। साथ ही पात्रता होने पर योजनाओं का लाभ दिलाने के लिये आदेशित भी किया।

Leave a Reply

Back to top button