jabalpur

जायलो व ट्रक में भिड़तः एक की मौत, दूसरा गंभीर

जबलपुर। बरगी थाना के अंतर्गत तिनसी रेलवे फाटक के पास आज सुबह जायलो एवं ट्रक में आमने-सामने से जबरदस्त भिड़त में बुलेरो में सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दूसरे को सिर एवं शरीर के अन्य अंगों में गंभीर रूप से चोटें आने के कारण उपचार के लिये मेडिकल में भर्ती कराया गया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक अपना वाहन छोड़ कर फरार हो गया पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेने के बाद प्रकरण दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

आज सुबह 5 बजे हुई इस सड़क दुर्घटना के संबंध में बरगी थाना में पदस्थ एसआई श्री सिन्हा ने जानकारी देते हुये बताया कि नागसहाद थाना लखनादौन निवासी 30 वर्षीय कृष्ण कुमार राजपूत पिता ख्ेार सिंह एवं31 वर्षीय संदीप चौबे पिता उमाशंकर चौबे आज सुबह बुलेरो में सवार होकर किसी काम से जबलपुर की ओर जा रहे थे

इनकी बुलेरो सुबह 5 बजे जैंसे ही तिनसी रेलवे फाटक के पास पहुंची ही थी कि विपरीत दिशा की ओर से आ रहे ट्रक के चालक ने वाहन को तेज गति एवं उसे लापरवाही पूर्वक चलाते हुये बुलेरो को जबरदस्त टक्कर मार दी जिससे बुलेरो क्षति ग्रस्त हो गई और उसमें सवार कृष्ण कुमार राजपूत के सिर में अधिक चोटें आने के कारण घटना स्थल पर ही अधिक रक्त श्राव हो गया और कुछ देर के बाद उसकी मौत हो गई पुलिस ने प्रारंभिक कार्रवाई के उपरांत शव को अपने कब्जे मे लेते हुये पोस्ट मार्टम को रवाना किया वहीं बुलेरो में सवार संदीप चौबे को सिर एवं शरीर के अन्य अंगों में गंभीर रूप से चोटें आने के कारण उसे 108 की मदद से उपचार के लिये मेडिकल में भर्ती कराया गया।
मौके पर लगी ग्रामीणों की भीड़
आज सुबह तिनसी रेलवे फाटक के पास हुये इस सड़क हादसे की खबर जैंसे ही ग्रामीणों को लगी तो कुछ ही देर मे घटना स्थल पर काफी भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों द्वारा अपने बुलेरों में फसे घायलों को किसी तरह से बाहर निकाला और इस हादसे की सूचना पुलिस को दी गई।

Leave a Reply

Back to top button