Latest

Video: जामिया में गोली मारने से पहले बोला आरोपी- तुम्हें आजादी चाहिए, ये लो…

नई दिल्ली। जामिया के छात्रों ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर जामिया से राजघाट तक नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ मार्च निकाला है। इस मार्च के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक ने प्रदर्शन के दौरान गोली चला दी, जिससे एक प्रदर्शनकारी घायल हो गया है। वहीं पुलिस ने गोली चलाने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना के बाद से एहतियात के तौर पर तीन मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए हैं। यह मेट्रो स्टेशन हैं- आईटीओ, दिल्ली गेट और जामा मस्जिद।

आरोपी की पहचान गोपाल नाम के शख्स के रूप में हुई है
आरोपी की पहचान गोपाल के रूप में हुई है। यह ग्रेटर नोएडा के जेवर का रहने वाला है। का रहने  पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और इस बात की जानकारी कर रही है कि वह प्रदर्शन के दौरान हथियार लेकर क्यों आया था। आरोपी गोपाल खुद को राम भक्त बता रहा है। वहीं जो छात्र हमले में घायल हुआ है उसकी पहचान जामिया के मास कॉम के छात्र शादाब आलम के रूप में हुई है।

होली फैमिली अस्पताल में चल रहा घायल छात्र का इलाज
उसका इलाज पास के ही होली फैमिली अस्पताल में चल रहा है। हालांकि पुलिस कह रही है कि उसे इस अस्पताल से शिफ्ट कर दिया गया है लेकिन छात्रों का कहना है कि शादाब अब भी होली फैमिली अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में है।

चश्मदीद ने बताया क्या है पूरा घटनाक्रम
एक चश्मदीद ने घटना का ब्योरा देते हुए कहा कि हमारा मार्च चल रहा था कि एक युवक अचानक दूसरी दिशा से सामने आया और हवा में पिस्तौल लहराते हुए बोला कि आओ मैं तुम्हें आजादी देता हूं और फिर उसने गोली चला दी।

गोली लगने से पास ही खड़े शादाब आलम को गोली लग गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने जामिया से राजघाट तक मार्च करने की अनुमति नहीं दी थी। इसके बाद भी स्थानीय लोग प्रदर्शन करने के लिए सड़कों पर उतर गए।

 

760 people are talking about this

प्रदर्शनकारी छात्र कर रहे आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग
जामिया से राजघाट की ओर मार्च निकाल रहे छात्रों को पुलिस ने फायरिंग के बाद रोक लिया है। पुलिस उन्हें आगे जाने नहीं दे रही है। ऐसे में छात्र एक जगह इकट्ठा होकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Back to top button