Latestअंतराष्ट्रीय

जापान फिर दहला भूकम्प से, 2 की मौत कई जगह नुकसान की खबर

वेब डेस्क। जापान की जमीन एक बार फीर से तेज भूकंप के झटकों से दहल गई है। इस भूकंप के चलते जहां कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है वहीं दो लोगों के मारे जाने की खबर है। भूकंप के चलते 40 से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं।

268035d4 8172 46ef 9268 05bb196342da

जापानी मीडिया के अनुसार रिक्टर स्कैल पर भूकंप की तीव्रता 6.1 मापी गई है वहीं यूएस जियोलॉजीकल सर्वे के अनुसार इसकी तीव्रता 5.3 थी।

Earthquake%202

भूंकप के चलते कई पुरानी इमारतें धराशायी हो गईं वहीं सड़कों में दरारें भी आ गईं। भूकंप सुबह 7.28 बजे आया और इसका केंद्र ओसाका शहर के पास सतह से 15.4 किमी नीचे बताया गया है। हालांकि, इसके बाद सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है लेकिन इतने तेज भूकंप के चलते लोगों में दहशत फैल गई।

Earthquake%204

ओसाका के रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मच गई और ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया। वहीं एयरपोर्ट पर उड़ानें भी प्रभावित हुई हैं।

Earthquake

भूकंप के चलते कई इलाकों में आग लगने की सूचना भी है। केंसाई इलेक्ट्रिक पावर के अनुसार मिहामा, तकाहामा और ओही परमाणु संयंत्रों में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है और संयंत्र ठीक से काम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Back to top button