जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को पद्म विभूषण, दिवंगत पासवान सहित इनको मिले पद्म पुरुस्कार
दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान, मौलाना कल्बे सादिक़, केशूभाई पटेल और असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई को भी मरणोपरांत पद्म भूषण देने का ऐलान हुआ है.
नई दिल्ली: देश में इस साल किसी को भारत रत्न देने की घोषणा नहीं की गई है. बल्कि जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे, मौलाना वहीदुद्दीन खान, बी बी लाल, सुदर्शन पटनायक को पद्म विभूषण देने की घोषणा की गई है. पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन, नृपेंद्र मिश्र को पद्म भूषण देने का ऐलान हुआ है. दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान, मौलाना कल्बे सादिक़, केशूभाई पटेल और असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई को भी मरणोपरांत पद्म भूषण देने का ऐलान हुआ है.
Former Governor of Goa Mridula Sinha, British film director Peter Brook, Father Vallés (posthumous), Professor Chaman Lal Sapru (posthumous) are among 102 recipients of Padma Shri award. pic.twitter.com/oMoHg3DXcc
— ANI (@ANI) January 25, 2021

