FEATURED

जानिये पल-पल की खबर, त्रिपुरा विजय के जश्न में शामिल हुए अमित शाह, मेघालय बचाने राहुल ने भेजे ‘दूत’

उत्‍तर पूर्व के तीन राज्‍यों त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय में वोटों की गिनती जारी है. त्रिपुरा में सीपीएम के पुराने गढ़ को बीजेपी ढाहती दिख रही है. इस बीच केंद्रीय गृह राज्यमंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता किरण रिजिजू ने कहा कि उनकी पार्टी त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय तीनों राज्यों में सरकार बनाएगी.

  • त्रिपुरा में बीजेपी के शानदार प्रदर्शन को लेकर दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में जारी जश्न में अमित शाह भी शरीक हुए.
  • रविशंकर प्रसाद बोले- ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ के साथ अब ‘वामपंथ मुक्त भारत’ भी हमें कहना चाहिए
  • नगालैंड में बीजेपी गठबंधन ने 3 सीटों पर जीत दर्ज के अलावा कुल 28 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं.
  • मेघालय में कांग्रेस नौ सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है, वहीं 13 अन्य सीटों पर आगे चल रही है. वहीं एनपीपी छह सीटें जीतने के अलावा सात पर आगे चल रही है.
  • बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह चुनावी नतीजों को लेकर आज शाम 3.30 बजे मीडिया को संबोधित करेंगे. वहीं पीएम नरेंद्र मोदी शाम 6 बजे बीजेपी मुख्यालय जाएंगे.
  • मेघालय में कांग्रेस नेता और मौजूदा मुख्यमंत्री मुकुल संगमा ने अंपति और सोंगसोक की दोनों ही सीटों पर जीत दर्ज की है
  • बीजेपी महासचिव राम माधव ने भी कहा कि मेघालय में गैर कांग्रेस सरकार बनाने के लिए हेमंत बिस्व शर्मा शिलॉन्ग जाएंगे.
  • नार्थ ईस्ट में बीजेपी के इस शानदार प्रदर्शन के कर्णधार माने जा रहे हैं हिमंत बिस्व शर्मा ने पार्टी अध्यक्ष अमित शाह पर इस जीत का सेहरा बांधा
  • त्रिपुरा चुनावों को लेकर आरजेडी प्रवक्ता मनोज झा ने कहा अगर मानिक सरकार हार गए, तो मतलब होगा कि ईमानदार सरकार हार गई.
  • त्रिपुरा चुनाव के ताज़ा रुझानों में बीजेपी को मिली बड़ी बढ़त से गदगद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू किया.
  • पूर्वोत्तर के चुनावी रुझानों पर बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा हिंदुत्ववादी पार्टी को मिल रही ये जीत बताती है कि लोग भारत के साथ मिलना चाहते हैं
  • बीजेपी नेता किरण रिजीजू ने कहा पूर्वोत्तर के तीनों राज्यों में हम साथी दलों के साथ मिलकर सरकार बनाने में कामयाब होंगे.
  • त्रिपुरा चुनावों को लेकर सीपीएम नेता बृंदा करात ने कहा, हमें पूरा भरोसा है, अभी और गिनती होने दीजिए, हमारी बढ़त और ज्यादा बढ़ती जाएगी.
  • त्रिपुरा में BJP ने छुआ बहुमत का आंकड़ा, 30 सीटों पर बनाई बढ़त, सीपीएम 25 सीटों पर आगे, कांग्रेस का नहीं खुल सका खाता
  • मेघालय में बहुमत के करीब कांग्रेस. राहुल गांधी ने अहमद पटेल के नेतृत्व में तीन वरिष्ठ नेताओं को शिलॉन्ग भेज दिया है.
  • मेघालय की बात करें तो यहां अब तक 59 सीटों में से 31 के रुझान सामने आए हैं, जिसमें कांग्रेस 16 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि 7 पर एनपीपी, दो सीट पर बीजेपी और छह पर अन्य को बढ़त है.
  • नगालैंड के ताज़ा रुझानों में बीजेपी गठबंधन 20 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि एनपीएफ 25 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. यहां बीजेपी गठबंधन को एक सीट पहले ही मिल चुकी है, जहां नेफ्यू रियो पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं.
  • नगालैंड में पहले घंटे हुई वोटों की गिनती में बीजेपी गठबंधन 10 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं एनपीएफ गठबंधन भी 10 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि कांग्रेस यहां अभी अपना खाता भी नहीं खोल पाई है.
  • उत्‍तर पूर्व के तीन राज्‍यों त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय में वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है और कुछ ही देर में नतीजे आने शुरू हो जाएंगे.
  • नगालैंड में बीजेपी गठबंधन को एक सीट पहले ही मिल चुकी है, जहां नेफ्यू रियो पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं.
  • त्रिपुरा चुनाव को लेकर ताजा रुझानों में सीपीएम 22 सीटों पर तो बीजेपी गठबंधन 19 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं कांग्रेस को एक सीट पर बढ़त हासिल है.
  • मेघालय में पहले घंटे हुई वोटों की गिनती के मुताबिक, यहां कांग्रेस 9 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि 2 पर एनपीपी, एक सीट पर बीजेपी और सात सीटों पर अन्य को बढ़त है.

Leave a Reply

Back to top button