Latest

जागरूकता: हेलमेट लगाकर दोपहिया वाहन से घूमे कटनी SP

कटनी। 31वें सड़क सुरक्षा सप्ताह के आज तीसरे दिन शहर में हेलमेट जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व खुद पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार ने किया और हेलमेट लगाकर मोटर सायकल चलाते हुए लोगों को हेलमेट लगाकर दुपहिया वाहन चलाने का संदेश दिया।IMG 20200115 WA0023

रैली में नगर पुलिस अधीक्षक एम.पी.प्रजापति, उपपुलिस अधीक्षक मुख्यालय बी.एन.बसावे, अतिरिक्त परिवहन अधिकारी महेश मिश्रा, कोतवाली प्रभारी विजय कुमार विश्वकर्मा, माधवनगर थाना प्रभारी संजय दुबे, कुठला थाना प्रभारी विपिन सिंह, रीठी थाना प्रभारी अजय राजोरिया, यातायात प्रभारी अंकित मिश्रा, एनकेजे थाना प्रभारी अनिल काकड़े, सूबेदार अंजू लकरा, विनोद दुबे, उमेश दुबे, रंगनाथ नगर पुलिस चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सेल्वाराज पिल्लई, सहायक उपनिरीक्षक शशिभूषण दुबे सहित अधिकांश पुलिस अधिकारी व प्रधान आरक्षक व आरक्षक शामिल रहे तथा सभी पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार के नेतृत्व में हेलमेट लगाकर मोटर सायकल चलाते हुए लोगों को हेलमेट के लिए जागरूक करने का प्रयास कर रहे थे।

IMG 20200115 WA0024

रैली पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्रारंभ हुई और माधवनगर गेट, मिशन चौक, चांडक चौक, घंटाघर, गर्ग चौराहा, गोलबाजार, सुभाष चौक होते हुए कोतवाली परिसर में आकर समाप्त हुई। समापन अवसर पर पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार ने मीडियाकर्मियों से मुखातिब होते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में ज्यादातर मौते दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट व चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट न बांधने की वजह से होती हैं।

इसलिए लोगों को हेलमेट लगाकर दुपहिया वाहन व सीट बेल्ट लगाकर चार पहिया वाहन चलाना चाहिए। गौरतलब है कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी यातायात पुलिस के द्धारा शहर में सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। जिसके तहत प्रतिदिन लोगों को कार्यक्रम व संगोष्ठी के माध्यम से यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Back to top button