नईदिल्लीः राजपथ पर 69वें गणतंत्र दिवस पर तीनों सेनाएं परेड में अपने शौर्य का प्रदर्शन कर रही हैं। वहीं इससे पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने तिरंगा फहराया और सलामी ली। इस मौके पर राष्ट्रपति कोविंद ने वायुसेना के शहीद गरुड़ कमांडो जेपी निराला को शांतिकाल के सबसे बड़े वीरता पुरस्कार अशोक चक्र से सम्मानित किया। इस दौरान राष्ट्रपति भावुक हो गए, उन्हें आंख से आंसू रुमाल से साफ करते देखा गया।
शहीद गरुड़ कमांडो जेपी निराला को मरणोपरांत अशोक चक्र से नवाजा गया है। उनकी पत्नी ने राष्ट्रपति से पुरस्कार प्राप्त किया। पुरस्कार देते वक्त राष्ट्रपति कोविंद भावुक भी हो गए। बता दें इस भारत की सैन्य ताकत और उसका साहस पूरी दुनिया देख रही है। भारतीय इतिहास में पहली बार 10 आसियान देशों के प्रमुख इस मौके के गवाह बने।